फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists create ruckus at ticket window of Taj Mahal in Agra

Taj Mahal: टिकटों के लिए मारामारी, काउंटर पर हंगामा, पर्यटकों ने एएसआई के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

नए साल पहले ही ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। लेकिन ऑफलाइन टिकट विंडो की संख्या अभी भी नहीं बढ़ाई गई है। जिससे टिकट के लिए मारामारी के हालात बन जाते हैं। 

विज्ञापन
Tourists create ruckus at ticket window of Taj Mahal in Agra
टिकट विंडो पर पर्यटकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के पश्चिमी गेट टिकट काउंटर पर बुधवार की दोपहर को पर्यटकों ने टिकट न मिलने पर हंगामा, धक्कामुक्की और नारेबाजी की। सुबह कोहरे के कारण पर्यटक अब दोपहर में पहुंच रहे हैं। ऐसे में काउंटर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच पर्यटकों का दबाव बढ़ रहा है। पर्यटन पुलिस हंगामे की सूचना पर पहुंची और व्यवस्थाएं संभालीं। एएसआई अधिकारियों ने पर्यटकों को परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


ताजमहल पर बुधवार को 28,479 टिकट बिके, जिनमें से ऑनलाइन 14,770 और ऑफलाइन यानी काउंटर से 13,709 टिकट बेचे गए। काउंटर पर भीड़ दोपहर में ज्यादा रही, जिस वजह से लंबी कतार में पर्यटकों को घंटों लगना पड़ा। नीम तिराहे से ताज के गेट तक पर्यटकों की भारी भीड़ रही। ऑनलाइन टिकट स्कैन न होने पर ऑफलाइन के लिए लोग कतार में लगे और इससे समस्या पैदा हुई। 

विज्ञापन

एएसआई अधिकारी कर चुके हैं ये अपील 

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल क्रिसमस से नए साल के बीच पर्यटकों से अपील कर चुके हैं कि वह ताज देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के बाद आएं। इससे कतार में नहीं लगना होगा और यह मारामारी भी नहीं मचेगी। सुरक्षा जांच कतार में भी ऑनलाइन टिकट से आसानी रहती है। ऑनलाइन टिकट को आसानी से मोबाइल से स्कैन किया जा सकता है। जबकि काउंटर पर टिकट लेने पर कॉइन को मशीन पर दिखाने से टर्न स्टाइल (गेट) खुलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मारकों पर उमड़े पर्यटक 

स्मारक      - पर्यटक
ताजमहल  -   28,479
आगरा किला  -  7748
सिकंदरा  -  1252
एत्माद्दौला  -  907
महताब बाग  -  458
रामबाग  -  203
मरियम टूम  -  38

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed