{"_id":"612a3ba78ebc3e744438eac6","slug":"tahrir-given-against-the-thug-who-doubled-the-money-mainpuri-news-agr505407686","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये दोगुना करने वाले ठग के खिलाफ दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये दोगुना करने वाले ठग के खिलाफ दी गई तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। रुपया दोगुना करने का लालच देकर एक ठग ने कई ग्रामीणों से लाखों रुपये ठग लिया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत की, शुक्रवार को पुलिस ने ठग को पकड़ लिया। पुलिस अब ठग से पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मुकुटपुर के रहने वाले एक ठग ने कई ग्रामीणों को रुपया दोगुना करने का लालच देकर करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। जब ग्रामीण अपना रुपया मांगा तो वह टाल मटोल करने लगा। ठगी के शिकार राजेश कुमार, राजेंद्र, विवेक, समोद, अपनेश, अंकित, रमेश आदि ने थाने में शिकायत दी। पुलिस को ठग द्वारा दी गईं रसीदें भी दिखाईं। पीड़ितों ने बताया कि ठग ने उन्हें बताया कि वह एक कंपनी का एजेंट है। उन्हें एक स्कीम के तहत रुपया दोगुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया और उनसे रुपये ले लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल करने लगा। अभी तक किसी के रुपये वापस नहीं किए। वह अपने घर पर भी नहीं मिलता। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ठग को गांव के पास देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। उससे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पीड़ितों ने रुपया वापस दिलाने की मांग की है।