{"_id":"61d4a1c07c126454dd44744d","slug":"tahrir-against-unknown-in-case-of-death-of-leopard-agra-news-agr520197811","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। चंबल के बीहड़ में किसान पर हमले के बाद मिले तेंदुए के शव को लेकर वन विभाग जांच में जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार किया जा रहा है। हालांकि वन विभाग की ओर से बासौनी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
वन विभाग के कर्मियों के मुताबिक रविवार को बासौनी के हरलालपुरा गांव के किसान हरि बिहारी (45) तेंदुए के हमले में घायल हुए थे। सोमवार को इसी गांव के समीप चंबल के बीहड़ में तेंदुए की मौत हो गई थी। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम के साथ डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे थे।
तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने पर डॉ. इलियाराजा ने संक्रमण या बीमारी से मौत का अंदेशा जताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया। रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है कि तेंदुआ बीमार रहा हो। इसी वजह से उसने पानी के पास ठिकाना बनाया हो।