फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tadi was selling in jasrana and jasrana

जसराना में बिक रही थी ताड़ी, सिरसागंज में बन रही थी कच्ची शराब

Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
tadi was selling in jasrana and jasrana
फिरोजाबाद/जसराना। आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गांव इमलिया के समीप से दो लोगों को 70 लीटर ताड़ी सहित पकड़ा गया। वहीं सिरसागंज क्षेत्र की गिहार कॉलोनी में 25 लीटर कच्ची शराब को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर शहर देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिली रही थी कि जसराना थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रुप से ताड़ी बेची जा रही है। शुक्रवार को जसराना पुलिस के साथ गांव इमलिया में दबिश देकर दो लोगों को ताड़ी बेचते समय पकड़ लिया गया। इनके पास से करीब 70 लीटर ताड़ी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों को जसराना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं सिरसागंज क्षेत्र की गिहार कॉलोनी में आबकारी इंस्पेक्टर नंदनाल चौरसिया के साथ दबिश दी गई। इस बीच सिरसागंज पुलिस भी उनके साथ थी। गिहार कॉलोनी में दबिश के चलते अवैध रुप से कच्ची शराब का कारोबार करने वाले आरोपी जहां भाग गए। पुलिस व आबकारी विभाग के अफसरों ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बरामद की गई कच्ची शराब को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने नष्ट करा दिया। आबकारी इंस्पेक्टर शहर देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध रुप से ताड़ी बेचने के आरोप में सुरेश चंद्र निवासी सिकंदरपुर व सुखवीर निवासी एका को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed