फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   system has been changed at Taj Mahal elderly people will not stand in queue

Taj Mahal: ताजमहल पर बदल दी गई ये व्यवस्था, कतार में नहीं लगेंगे बुजुर्ग; ऐसे लोगों को भी मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 28 Nov 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

ताजमहल पर अब लंबी लाइन में बुजुर्गों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। ताज की सुरक्षा जांच कतार में चार श्रेणियों के लिए प्रवेश में राहत दी गई है। इनके लिए अलग लाइन लगेगी। 
 

विज्ञापन
system has been changed at Taj Mahal elderly people will not stand in queue
ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजमहल की सुरक्षा जांच कतार में घंटों तक बीमार, बुजुर्गों और व्हील चेयर वाले दिव्यांगों को नहीं लगना पड़ेगा। सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ऐसे पर्यटकों को प्रवेश में राहत दी है। पूर्वी गेट से प्रवेश के लिए सीआईएसएफ ने चार डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से जांच की व्यवस्था की थी। बुधवार को इसे बढ़ाकर छह कर दिया गया।
विज्ञापन


 

ताज में व्हील चेयर और बच्चों को ट्रॉली में बैठाकर लेकर आने वाले पर्यटकों को अलग कतार से प्रवेश दिया गया, वहीं बुजुर्ग और बीमार भी किसी भी सुरक्षा जांच कतार में आगे जाकर प्रवेश कर सकते हैं। उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सुरक्षा जांच की दो कतार अलग होने से इनमें से बुजुर्गों के साथ आ रहे देसी, विदेशी पर्यटकों, बीमार, व्हील चेयर और ट्रॉली में बैठे बच्चों को निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें -  ताजमहल से कितनी होती है कमाई?: हर साल इतने करोड़ के बिकते हैं टिकट, फिर भी सहजने के लिए खर्च करने में हो रही कंजूसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पश्चिमी गेट पर फिलहाल प्रवेश की चार कतारें लगती हैं, जिनमें से एक को इसके लिए तैयार किया गया है। सीआईएसएफ के जवान दोनों प्रवेशद्वारों पर तैनात रहेंगे जो कतार में खड़े बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमारों को अलग कतार में लगकर प्रवेश दिलाएंगे। व्हील चेयर के साथ एक ही केयरटेकर को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बच्चों की ट्रॉली के साथ उनकी मां को प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को सीआईएसएफ अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिए गए, जिन्हें तुरंत लागू करा दिया गया। बता दें कि उज्बेकिस्तान के पर्यटक ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ कतार में लगने पर वीडियो जारी किया था।

 
विज्ञापन

पश्चिमी पर भी विचार
सीआईएसएफ कमांडेंट वीके दुबे ने बताया कि ताजमहल के पूर्वी गेट पर सुरक्षा जांच के छह काउंटर रहेंगे, जबकि पश्चिमी गेट पर फिलहाल चार की ही जगह है। इसे बढ़ाकर छह करने का विचार है। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मरीज, बुजुर्ग, व्हील चेयर और बच्चों की ट्रॉली को कतार में लगने की जरूरत नहीं। किसी भी डीएफएमडी से वह सीधे जांच कराकर प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed