फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sweepers strike, sallary demanded

वेतन की मांग को लेकर सफाई बंद कर कर्मियों ने की हड़ताल

Wed, 30 Mar 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
sweepers strike, sallary demanded
कासगंज वेतन मिलने पर नगर पालिका में प्रदर्शन कर आक्रोश जताते सफाई कर्मी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर में नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मी वेतन, एरियर आदि की मांग को लेकर बुधवार को सफाई कार्य बंद करके हड़ताल पर चले गए। हड़ताली सफाईकर्मियों ने पालिका परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया और दस सूत्रीय ज्ञापन पालिका प्रशासन को सौंपा। हड़ताली सफाई कर्मियों के नेताओं के साथ नगरपालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी से पुलिस की मौजूदगी में वार्ता हुई, लेकिन यह वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में हड़ताल की। प्रांतीय संगठन मंत्री सुखराम बाल्मीकि ने बताया कि पालिका प्रशासन को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर दो माह का वेतन बकाया है। इनका तीन प्रतिशत एरियर पांच माह का बकाया है। इसके अलावा एक माह का 11 प्रतिशत एरियर बकाया और स्थायी कर्मचारियों के बोनस का भुगतान भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संविदा सफाईकर्मियों को जो वेतन मई 2021 तक दिया जा रहा था। उसके आधार पर वेतन को पुनरीक्षित कर 2600 रुपये जोड़कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ठेका सफाई कर्मियों का अब तक तीन माह का वेतन बकाया है। सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों को फंड आदि का पूर्ण भुगतान दिया जाए। सफाई कर्मियों के ऊपर नगरपालिका ने ऋण लिया है, जिसकी किस्त सेलरी से कट रही है। पूर्व में हुई हड़ताल के कई समझौता बिंदुओं पर पालिका ने अनुपालन नहीं किया है। सफाई कर्मियों ने सफाई नायकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसडीएम पंकज कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, ईओ धर्मराज सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर साहू ने सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान कई बार तल्खी का वातावरण भी बना। हड़ताल के दौरान आकाश, राजीव, आशीष, लौंश्री, सचिन, कुसुम देवी, माला, सुनीता, राजकुमार, मदन, राहुल, मनोहर, आजाद, सचिन, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कार्य ठप रहने से जगह-जगह लगे गंदगी के अंबार
कासगंज। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से कुछ स्थानों पर ही सुबह के समय सफाई हो सकी, ज्यादातर स्थानों पर कूड़ा नहीं उठ सका। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की कर्मी के बीच जगह-जगह पड़ा कूड़ा संक्रामकों का कारण बन सकता है।

- शासन से कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए धन की मांग की गई है। कोरोना काल में फंड की कमी के कारण कुछ वेतन रुक गया था। राज्य वित्त का धन आते ही भुगतान किया जाएगा। हम कर्मचारियों की समस्या को लेकर समाधान की दिशा में पहल कर रहे हैं। - धर्मराज सिंह, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed