फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sweepers Protest and Strikes at Tajmahal due to not pay salary

कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, ताजमहल के बाहर सफाई कार्य ठप

Thu, 20 Jun 2019 01:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Jun 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
sweepers Protest and Strikes at Tajmahal due to not pay salary
आउटसोर्सिंग कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारियों को कई माह से वेतन न मिलने पर ताजमहल के पूर्व गेट पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ताज के दो किमी के क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। सफाई कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, ताजमहल के आसपास क्षेत्र में भारतीय विकास ग्रुप कंपनी के कर्मचारी सफाई कार्य करते हैं। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि उन्हें दिसंबर 2018 से नहीं मिला है। 
विज्ञापन


कई बार वह लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई है। थक हारकर कर्मचारियों ने ताजमहल के आसपास दो किमी के क्षेत्रफल में सफाई कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन न मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। तब तक वह सफाई कार्य शुरू नहीं करेंगे। विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल का दीदार करने के लिए देश और दुनिया से हर रोज 30 हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं।

अगर ताजमहल के आसपास सफाई नहीं होगी तो ऐसे में दुनिया भर के लोग ताजनगरी की क्या पहचान लेकर लौटेंगे। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed