{"_id":"629babd5c1c6ac5e593c59c5","slug":"sweeper-terminated-absend-from-one-year-kasganj-news-agr535840091","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे सफाईकर्मी की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे सफाईकर्मी की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पंचायत राज विभाग में तैनात लगभग एक वर्ष से निरंतर अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मी की सेवाएं समाप्त की गई हैं। सफाई कर्मी ग्राम पंचायत रायपुर पटना में तैनात था।
विकास खंड सोरों की ग्राम पंचायत रायपुर पटना पर तैनात सफाई कर्मचारी सरदार माजिद खां विभाग को बिना किसी सूचना दिए लगभग एक वर्ष से अनुपस्थित हैं। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा उन्हें कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन इनका जवाब सफाई कर्मी द्वारा नहीं दिया गया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद भी वह उपस्थिति नहीं हुआ। इस पर शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा उसकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह उसकी पत्रावली को देखा गया तो जानकारी हुई कि सफाई कर्मी सरदार माजिद खां पूर्व में भी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रह चुका है। कई बार निलंबन किया गया है। लंबे समय से अनुपस्थिति रहने एवं नोटिस का जवाब न देने पर सफाईकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मी बिना अनुमति के अनुपस्थिति मिलेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।