{"_id":"61c3621a6dc3290e405e2ada","slug":"sweeper-s-strite-cleaning-influenced-kasganj-news-agr518763757","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल, नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल, नहीं उठा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मांगों को लेकर बुधवार को सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण जगह-जगह गंदगी फैली रही। पूरा शहर बदसूरत दिखाई दिया। दुर्गंध से लोग परेशान थे। अफसरों के आश्वासन के बाद भी सफाईकर्मी नहीं माने। वहीं, प्रशासन के तेवर भी सख्त हैं। स्पष्ट किया है कि एस्मा एक्ट (आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम) लागू है। हड़ताल नहीं की जा सकती। चेतावनी दी है कि एस्मा के तहत आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला जय जयराम गली नन्हीं चौक- सुबह 11 बजे
- बुधवार को साफ-सफाई सुबह 11 बजे तक नहीं हुई थी। यहां एक छोटा कूड़ादान उल्टा पड़ा था और चारों तरफ कूड़ा बिखरा पड़ा था। कूड़े के आस पास आवारा जानवर घूम रहे थे। यहां लोग काफी परेशान थे।
सोरोंजी गेट छोटी होली इलाका- सुबह 11:15 बजे
- यहां से सिटी रोड, मुख्य बाजार, सत्तार बैंड गली की ओर रास्ता गुजरता है। यहां मुख्य चौराहे के किनारे लगे बिजली के खंभे के नीचे कूड़े का ढेर लगा हुआ था। यहां के लोगों को कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में नहीं पता था।
विज्ञापन
मोहल्ला जय जयराम पीपल वाली गली- सुबह 11:30 बजे
- यहां ग्रीन कासगंज, क्लीन कासगंज का बोर्ड लगा हुआ था और इसी बोर्ड के नीचे चारों तरफ कूड़ा बिखरा हुआ था। ग्रीन कासगंज, क्लीन कासगंज बोर्ड के नीचे जो कूड़ेदान रखने के लिए दो स्टैंड लगे हुए थे वहां से कूड़ेदान गायब थे।
नगरपालिका परिसर के बाहर मुख्य मार्ग- दोपहर 12 बजे
- कासगंज-बरेली मार्ग पर नगर पालिका परिसर के बाहर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। यहां समीप में ही एक मंदिर था और मंदिर के गेट पर कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ था। यहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था।
- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी नहीं है, लेकिन साफ सफाई न होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है- सुनील कुमार।
- हड़ताल खत्म करने का काम नगरपालिका का है। जब सफाईकर्मी सफाई नहीं करेंगे तो समस्या बढ़ेगी। गंदगी के ढेर लगे हैं- बृजेश कुमार।
अफसरों की बात-
- सफाईकर्मचारियों को यदि कोई समस्या है तो वे स्थायी लोक अदालत का सहारा ले सकते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। - बसंत शर्मा, सदस्य, स्थायी लोक अदालत।
- एस्मा लागू हैं। कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकते हैं। तत्काल सफाईकर्मचारियों को हड़ताल खत्म करनी चाहिए। नहीं तो एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। - पंकज कुमार, एसडीएम।
- सफाईकर्मी पालिका परिवार के सदस्य हैं वे पालिका का सहयोग करें। जैसे ही बजट आएगा तो उनकी वित्तीय समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - धरमराज सिंह, ईओ।
- यह शहर हम सबका शहर है। कुछ सफाईकर्मी ऐसे हैं जो अन्य कर्मचारियों को बरगला देते हैं। एस्मा को ध्यान में रखते हुए सफाईकर्मी हड़ताल वापस लें।- राजवीर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि।