फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swatantradev Singh said Ram Mandir to be built as per Supreme Court order

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार होगा राम मंदिर का निर्माण: स्वतंत्रदेव सिंह

Tue, 19 Nov 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Swatantradev Singh said Ram Mandir to be built as per Supreme Court order
श्रीपाद गोशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है। उसी के अनुसार राम मंदिर का निर्माण होगा। यदि फिर भी इस मामले में कोई सुप्रीम कोर्ट जाता है तो जा सकता है।
विज्ञापन


स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां संत दामोदर दास के सानिध्य में मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद गोशाला में गोसेवा की और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद वो पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अखिलेश का भाजपा पर निशाना, प्रदेश सरकार कभी नंबर बदलती है तो कभी नाम, काम कब करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा सीओ से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को नसीहत दी है कि वो ठंडे दिमाग से सोचें और मीठा बोलें। 

उन्होंने कहा कि चाहे संगठन हो या सरकार हम सभी का दायित्व बनता है कि गरीबों की सेवा करना। सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं जुट जाएं ताकि अच्छे लोग सामने आ सकें। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया। 

इससे पूर्व रविवार को स्वतंत्रदेव सिंह धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन महाराज की शरण में पहुंचे थे। उन्होंने यहां गिरिराज दानघाटी मंदिर में दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा भी की थी। 

ये भी पढ़ें- ठंड शुरू होते ही भगवान ओढ़ने लगे रजाई, बदला खानपान-पहनावा, भक्त दे रहे 'आस्था' की तपिश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed