फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swatantradev Singh said BJP candidates will win in MLC elections on the strength of hardworking workers

एमएलसी चुनाव में मेहनती कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे भाजपा प्रत्याशी: स्वतंत्रदेव सिंह

Fri, 20 Nov 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Swatantradev Singh said BJP candidates will win in MLC elections on the strength of hardworking workers
कार्यकर्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि मेहनती कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा के शिक्षक-स्नातक के प्रत्याशी जीतेंगे। विधानसभा के संयोजक जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, उन्हें मैं शीश झुकाकर नमन करता हूं।

विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित हैवन्स गार्डन में गुरुवार को आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान करो और मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाओ। हमारी जीत निश्चित होगी। 
विज्ञापन



बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि हमें योजना बनाकर सभी बूथों पर काम करना होगा। सभी से संपर्क करके अस्सी फीसदी तक मत प्राप्त कर प्रत्याशी को विजयी बनाना है। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किए हैं। ऐसे में हमारी जीत सुनिश्चित है। प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने बूथों की जानकारी हासिल की। बैठक में एक घंटे तक चुनावी तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, स्नातक चुनाव प्रभारी रामप्रताप चौहान, सांसद एसपी सिंह बघेल, शिक्षक प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ, स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह, विजय भदौरिया, हेमेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अनिल पाराशर, विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक में आगरा और अलीगढ़ मंडल सहित आठ जिलों के विधानसभा क्षेत्र संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed