फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swatantra dev singh slams shiv sena over maharashtra politics

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने दी शिवसेना को नसीहत, कहा- अहंकार से सत्ता नहीं मिलती

Sat, 23 Nov 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
swatantra dev singh slams shiv sena over maharashtra politics
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र की राजनीति पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शिवसेना को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को अब समझना चाहिए कि अहंकार से सत्ता प्राप्त नहीं होती। एनसीपी नेता अजित पवार और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन देशहित में है। उन्होंने दावा किया कि यह गठबंधन लंबा चलेगा।
विज्ञापन


शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65 वें अधिवेशन समारोह में शिरकत करने आगरा आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे अहम पदों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का भी भाजपा में पूरा ध्यान रखा जाता है। महाराष्ट्र में हुए नए समीकरणों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार बधाई के पात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'महाराष्ट्र के विकास के लिए हुआ गठबंधन'

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र के विकास और जनता के लिए हुआ है। अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य होगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना से गठबंधन प्रस्तावित था लेकिन उसका अहंकार आड़े आ गया। अब उसे समझना चाहिए कि सत्ता के लिए अहंकार छोड़ना पड़ता है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा इस महीने के आखिर में हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रस्तावित नामों मंथन के बाद नये अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed