Mainpuri: डिंपल के चुनाव प्रचार में स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, बोले- श्रीराम का सौदा करती है भाजपा
स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अखिलेश यादव के साथ करहल पहुंचे। यहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को निशाने पर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल क्षेत्र में सभा की। उनके साथ पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और भगवान श्रीराम को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है।
भाजपा पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा राम का सौदा करती है। जो भाजपा राम का सौदा कर सकती है, वो आपको भी बेच सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति योगी और मोदी की संपत्ति नहीं है। भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कार्य कर रही है। ईस्ट इंडिया कंपनी भारत से खजाना लूट कर इंग्लैंड भेज रही थी। उसी तरह योगी और मोदी देश की संपत्ति को अदाणी और अंबानी के हाथों में दे रहे हैं।
'नफरत की राजनीति करती है भाजपा'
उन्होंने कहा कि सपा शासन में जितना विकास हुआ। उतना भाजपा कभी नहीं कर सकती। भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। एक विशेष कौम का हवाला देकर लोगों में दहशत का माहौल बनाती है। विकास की बात करने की बजाय दूसरे पर हमला बोलना भाजपा की आदत है। सपा से निकले लोगों पर ही भाजपा अब दांव लगा रही है। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।