फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swami prasad maurya claimed Jail authorities involved in munna bajrangi murder

मुन्ना बजरंगी की हत्या में जेल प्रशासन की मिलीभगत, यूपी के इस मंत्री ने किया दावा

Tue, 10 Jul 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya claimed Jail authorities involved in munna bajrangi murder
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुन्ना बजरंगी की हत्या में जेल प्रशासन की मिलीभगत होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इनकी बिना मिलीभगत के जेल परिसर में इतनी बड़ी वारदात संभव नहीं। 
विज्ञापन


आगरा के सर्किट हाउस में मंगलवार को मीडिया से रूबरू होते हुए मौर्य ने कहा कि जांच हो रही है, जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई तय है। इस बाबत स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्पष्ट कर चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में जंगलराज वाले अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अपने गिरेबां में झांककर बोलें। उनकी सरकार में गुंडे, बदमाश और बलात्कारी संरक्षण पाते थे। कानून और पुलिस का खौफ तक नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव'

swami prasad maurya claimed Jail authorities involved in munna bajrangi murder
प्रेसवार्ता में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने नोटबंदी कर भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ दी। आर्थिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए जीएसटी लाए। 

सड़क, पुल, किसानों के ऋण माफ, गरीबों के लिए तमाम जनहित योजनाएं चलाईं। आगामी चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा होगा। महागठबंधन की संभावना पर बोले, भाजपा के सामने कोई नहीं टिकेगा। 

पिछले चुनाव के मुकाबले पार्टी को इस बार प्रचंड बहुमत मिलेगा। श्रमिकों के हितों के योजना के बारे में बताया कि पिछली सरकार में प्रदेश में 35 लाख श्रमिक पंजीकृत थे, जो बढ़कर हमारी सरकार में 45 लाख से पार पहुंच गए हैं। 

शादी, पढ़ाई, जन्म-मृत्यु समेत तमाम हितकारी योजनाएं शुरू की हैं। श्रमिकों के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी करने की योजना है। चौराहों और तहसील में योजनाओं के होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। 

श्रमिकों के पंजीकरण के लिए अब चौराहों तक अधिकारी जा रहे हैं। किसी से उगाही की शिकायत पर विभागीय कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed