फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swami haridas birth anniversary celebration in nidhivan vrindavan

निधिवन में पंचामृत से हुआ स्वामी हरिदास का अभिषेक, बधाई लेकर चांदी के रथ से पहुंचे बांकेबिहारी

Fri, 06 Sep 2019 07:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
swami haridas birth anniversary celebration in nidhivan vrindavan
निधिवन में स्वामी हरिदास का पंचामृत अभिषेक करते गोस्वामीजन एवं शहरी विकास मंत्री महेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में संगीत शिरोमणि एवं ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास महाराज का जन्मोत्सव निधिवन में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री महेश गुप्ता ने गोस्वामियों के साथ निधिवन में स्वामी हरिदास महाराज का अभिषेक किया। इसके बाद मंगल बधाई गायन के साथ छप्पन भोग लगाया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह चार बजे निधिवन में सेवायत भीकचंद गोस्वामी एवं रोहित कृष्ण गोस्वामी के सानिध्य में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री महेश गुप्ता एवं भक्तों ने पंचामृत से स्वामी हरिदास महाराज की प्रतिमा अभिषेक किया। इसके बाद शृंगार आरती की गई। मंगल बधाई गायन किया गया। 
विज्ञापन


दोपहर में स्वामी हरिदास महाराज के छप्पन भोग लगाए गए। देर शाम निधिवन के द्वार और मंदिरों को पुष्पों और रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें बांकेबिहारी का चित्रपट चांदी के रथ में विराजमान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निधिवन जाकर संपन्न हुई। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से छप्पन भोग एवं 11 किलो का मावा व मेवाओं से से बना केक सवारी के साथ गोस्वामियों द्वारा निधिवन ले जाया गया। शोभायात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए। 

बांकेबिहारी मंदिर में राधाष्टमी के अवसर पर वर्ष में एक बार होने वाली रासलीला परंपरा का आयोजन हुआ। कलाकारों द्वारा श्याम सगाई और वेणु गूंथन लीला को देखने के लिए मंदिर सेवायतों के साथ द्धालुओं की भीड़ रही। उधर, ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर एवं सूरदास आश्रम से चाव (शोभायात्रा) निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed