{"_id":"5e638a318ebc3ef40f50c0b7","slug":"swami-bagh-samadh-will-be-included-in-the-spiritual-circuit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्मिक सर्किट में शामिल होगा स्वामीबाग समाध, राज्यपाल ने दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्मिक सर्किट में शामिल होगा स्वामीबाग समाध, राज्यपाल ने दिए दिशा-निर्देश
Sun, 08 Mar 2020 02:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
स्वामीबाग समाध
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आगरा के स्वामीबाग समाध को प्रदेश के आध्यात्मिक सर्किट में शामिल कर पर्यटन क्षेत्र के रूप में प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है। शुक्रवार को लखनऊ में हुई बैठक में राज्यपाल ने इसे लेकर पर्यटन विभाग को दिशा-निर्देश दिए।
पर्यटन विभाग द्वारा टूरिस्ट सर्किट के विकास के प्रजेंटेशन में राज्यपाल ने न्यू आगरा से दयालबाग मार्ग को चौड़ा करने का सुझाव दिया और स्वामीबाग समाध के पास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने कहा कि आगरा में बड़ी संख्या में पर्यटक ताज देखने आते हैं। वो स्वामीबाग समाध जाएं और चित्रकारी, नक्काशी को भी देखें, इसका प्रयास किया जाए। स्वामीबाग समाध को इससे विश्व पर्यटन मानचित्र पर जगह मिल पाएगी।

धार्मिक स्थलों पर मिले वृद्धजनों को सुविधा
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पर्यटन विभाग को एक करोड़ विदेशी पर्यटकों को बुलाने का लक्ष्य दिया और पर्यटन निगम से पर्यटक आवास गृह बेहतर करने को कहा है।
राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर वृद्धों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा या बैटरी चालित वाहन की व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें ज्यादा दूर तक पैदल न चलना पड़े। गोवर्धन परिक्रमा स्थल पर वृद्धों के लिए गोल्फ कार्ट या ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार ने प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव हेमंत राव, सचिव पर्यटन एनजी रवि कुमार, संयुक्त निदेशक अविनाश मिश्र आदि मौजूद रहे।