फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swachh survekshan agra Fifth position in uttar pradesh

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018: यूपी का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर बना आगरा, देश में हासिल किया ये स्थान

Sun, 24 Jun 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 24 Jun 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
swachh survekshan agra Fifth position in uttar pradesh
ताजमहल
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में ताजनगरी ने बड़ी छलांग लगाई है। देशभर के 4023 शहरों में आगरा को 102वां स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में शहर पांचवें पायदान पर रहा है। आगरा सिर्फ आठ नंबर से टॉप 100 सिटी की सूची में आने से रह गया। 
विज्ञापन


शनिवार को सूची जारी होने के बाद नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का जोश बढ़ गया है। वहीं उन्होंने 2019 में शहर को कम से कम टॉप टेन में स्थान दिलाने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन


भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के 4023 शहरों में सफाई का सर्वेक्षण कराया गया था। भारत सरकार की टीम ने आगरा में तीन दिन तक सफाई व्यवस्था देखी थी। नगर निगम का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परखी गईं थीं ये व्यवस्थाएं

नगर निगम की व्यवस्थाएं देखी गई थीं। जनता से सीधी बात कर फीडबैक लिया गया था। सर्वेक्षण में सफाई के साथ-साथ निजी, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय व कूड़ा निस्तारण, सफाई के प्रति जागरूकता आदि सभी बिंदुओं को परखा गया था। 

शनिवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वे की रैकिंग सूची जारी कर दी है। इसमें आगरा को देशभर के 4023 शहरों में 102वां स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में आगरा को पांचवां स्थान मिला है। 

यूपी के 11 नगर निगम को पछाड़कर आगरा ने यह स्थान हासिल किया है, यहां मायूसी वाली बात यह है कि टॉप 100 की सूची में आने से आगरा महज आठ अंकों से पिछड़ गया है। चेन्नई आगरा से बाजी मार गया। 

2017 में मिला था 263वां स्थान

स्वच्छता सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम अधिकारी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि शहर की जनता के सहयोग और नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है। 2019 के लिए और मेहनत करेंगे, जिससे शहर और बेहतर स्थिति में आ सके। 

वर्ष 2016 में पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ था। तब आगरा पीछे था। 2017 में भी 434 शहरों के बीच हुए सर्वेक्षण में आगरा को 263वां स्थान मिला था, लेकिन इस बार सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत लगा दी थी।

जिसका परिणाम है कि हर बार 250 के आसपास रहने वाली रैंक इस बार 102 मिली है और वह भी 4043 शहरों के बीच। हालांकि 2017 के सर्वेक्षण में प्रदेश में आगरा को  नवां स्थान मिला था। इस बार चार अंकों की छलांग लगाई है। 

2019 और बेहतर करने का प्रयास

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि आगरा ने देश में 102वां स्थान प्राप्त किया है। यह शहर की जनता के सहयोग और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। कुछ कमियां रह गई हैं, उन्हें पूरा करके 2019 में और बेहतर परिणाम लाएंगे।

वहीं मेयर नवीन जैन ने शहर वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से स्वच्छता के मामले में आगरा प्रदेश का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर और देश में 102 स्वच्छ शहर का खिताब मिला है। 

यह सही कि अभी बहुत कुछ करने की गुंजाइश है और मेहनत करेंगे और शहर को पहले पायदान पर लेकर जाएंगे। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद आपसी सामंजस्य के बेहतर काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed