फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swachh Survekshan 2022 Mathura-Vrindavan Municipal Corporation ranked fourth in state

Swachh Survekshan 2022: प्रदेश में मथुरा-वृंदावन नगर निगम चौथे पायदान पर, जानें देश में मिला कौन सा स्थान

Sat, 01 Oct 2022 10:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:02 PM IST
सार

प्रेरक दौड़ सम्मान में उत्तर प्रदेश के तीन शहरों को सम्मान मिला है। इसमें नोएडा को अनुपम (गोल्ड), मथुरा उज्ज्वल (सिल्वर) और गजरौला उज्ज्वल (सिल्वर) पदक मिला है। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर मिला है।

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2022 Mathura-Vrindavan Municipal Corporation ranked fourth in state
नगर निगम मथुरा वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम मथुरा-वृंदावन को संपूर्ण भारत में 49वां स्थान प्राप्त हुआ है। गतवर्ष नगर निगम को 83वां स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं राज्य स्तर पर नगर निगम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर महापौर डॉ. आर्य बंधु ने निगम से जुड़े कर्मियों व लोगों को बधाई दी है। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


नगर निगम मथुरा-वृंदावन को डोर टू डोर कलेक्शन, स्ट्रीट क्लीनिंग, सार्वजनिक शौचालय संचालन, व्यावसायिक क्षेत्रों की सफाई, आवासीय क्षेत्रों की सफाई, नालियों की सफाई, जलाशयों की सफाई, डलावघर जीवीपी की सफाई में 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा नवगठित नगर निगम पुरानी गठित निगमों की तुलना में काफी बेहतर प्रयास कर रहा है। संसाधनों में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है। स्वच्छता के क्षेत्र में जनसहयोग से भविष्य में और अधिक सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में जनभागीदारी से नगर निगम मथुरा-वृंदावन को आगे बढ़ाने के लिए और सहयोग की जरूरत है। समस्त मथुरा-वृंदावनवासियों के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारे नगर को गौरवमयी स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर नवीन तकनीकों का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि प्रेरक दौड़ सम्मान में उत्तर प्रदेश के तीन शहरों को सम्मान मिला है। इसमें नोएडा को अनुपम (गोल्ड), मथुरा उज्ज्वल (सिल्वर) और गजरौला उज्ज्वल (सिल्वर) पदक मिला है। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - जिस्मफरोशी का खुलासा: घंटे के हिसाब से होती थी बुकिंग, शादीशुदा निकलीं पांचों, सच्चाई जान पुलिस भी रह गई हैरान

प्राधिकरण व परिषद का भी मिला सहयोग

दरअसल, विधायक श्रीकांत शर्मा ने शहर की बेहतरी से लिए यहां से उद्यमियों, व्यापारियों व आम लोगों के लिए टॉक शो के आयोजन किए। इसमें उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, प्रशासन व पुलिस भी शामिल हुई। नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों के यहां जाकर साफ सफाई के लिए जागरूक किया। एक ग्रुप भी तैयार किया जिसमें शहर के प्रमुख लोगों को जोड़ा गया। जहां भी कूड़ा होने की शिकायत मिली, उसे तुरंत उठवाया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली कई नई गाड़ियां खरीदी गईं ताकि शहर की साफ-सफाई में कोई दिक्कत न आए। समय-समय पर अधिकारियों का दौरा होता रहा ताकि सफाई में कोई कोताही न बरती जाए। उद्यमी व व्यापारियों के अलावा शहर के लोगों का भी पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed