{"_id":"60046d008ebc3e2c4b715af7","slug":"swachata-sarvekshan-kasganj-news-agr476843622","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की जुबां से बयां होगी शहर की खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की जुबां से बयां होगी शहर की खूबसूरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर कितना खूबसूरत है। निकाय द्वारा क्या प्रयास किए गए हैं। यह सब अब जनता की जुबां से बयां होगा। नगर निकायों की परीक्षा का परिणाम जनता देगी स्वच्छता। सर्वेक्षण शुरू किया जा चुका है। नागरिकों से ऑनलाइन प्रतिक्रिया मांगी जा रही है।
प्रथम चरण में ऑनलाइन प्रतिक्रिया मांगने के लिए नगर निकायों ने व्यवस्था बना ली है। वोट फॉर योर सिटी एप पर जनता अपना फीडबैक दे सकेगी। नगर को साफ सुथरा रखने के लिए गत वर्ष निकाय द्वारा क्या क्या प्रयास किए गए। कौन-कौन से काम हुए।
इन सभी का सत्यापन स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शुरू किया गया है। यह सर्वेक्षण चार चरणों में पूरा होना है। पहला चरण है सिटीजन फीडबैक यानि शहरवासियों की प्रतिक्रिया। इसमें नगर के लोग साफ-सफाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। बताएंगे शहर कितना साफ है। ऑनलाइन प्रतिक्रिया के लिए मानक भी तय किए गए हैं। अलग-अलग अंक भी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
आंकड़े की नजर से
- 31 जनवरी तक प्रथम चरण में होगा मूल्यांकन
- 10 नगर निकाय हैं जिले भर में
यह रहेंगे मानक
- इस व्यवस्था के तहत नागरिक अपनी प्रतिक्रिय एप या फिर टोल फ्री नंबर 1969 पर शहरवासी दे सकेंगे। इसके माध्यम से साफ-सफाई व्यवस्था का आंकलन होगा। नागरिक अपने विवेक से अंक नगर निकाय को देंगे। इसके तहत 1800 अंक निर्धारित किए गए हैं।
- सर्विस लेवल प्रोग्राम के लिए 2400 अंक निर्धारित हैं। इसमें नगरपालिका की व्यवस्थाओं के हिसाब से नंबर मिलेंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का क्या हाल है। नालों में कचरा फिल्टर के लिए जाली लगी है या नहीं, नालियों की स्थिति सहित कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी करते हुए नागरिक प्रतिक्रिया देंगे।
- इसके लिए 1800 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें ओडीएफ और ओडीएफ प्लस को लेकर नंबर दिए जाने हैं। जनता बताएगी कि नगर में ओडीएफ की क्या स्थिति है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक शुरू हो गया है। शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। ताकि नगर निकाय टॉप 100 की सूची में शामिल हो सके।- सत्यवीर सिंह, जिला कार्यक्रम मैनेजर नगर निकाय।