{"_id":"5d2305038ebc3e6ccd345ee1","slug":"suspended-two-security-guard-of-bjp-mp-ramshankar-katheria-in-toll-plaza-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद कठेरिया की सुरक्षा में लगे दो सिपाही निलंबित, टोल प्लाजा पर की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कठेरिया की सुरक्षा में लगे दो सिपाही निलंबित, टोल प्लाजा पर की थी फायरिंग
Mon, 08 Jul 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
सांसद रामशंकर कठेरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के इनर रिंग रोड स्थित टोल प्लाजा पर बवाल के दौरान हवाई फायर करने वाले दो सिपाहियों पर गाज गिरी है। वहीं इटावा से भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की सुरक्षा में लगे अन्य सुरक्षाकर्मियों को क्लीनचिट दी गई है।
जो सिपाही फायरिंग करते हुए नजर आए, वे विपिन कुमार और पिंकू उपाध्याय हैं। विपिन कुमार अलीगढ़ में तैनात है, मगर आगरा से संबद्ध है। पिंकू उपाध्याय की आगरा में ही ड्यूटी है। रविवार रात दोनों को निलंबित कर दिया गया।
रामशंकर कठेरिया की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस अधिकारियों ने कई बार देखा। इसके बाद इन्हें क्लीनचिट दे दी। मारपीट के दौरान इनकी कोई भूमिका नजर नहीं आई।

घटना शनिवार तड़के की है, जब सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया काफिले के साथ इटावा जा रहे थे। थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर सांसद का काफिला रोकने पर विवाद हो गया। टोल कर्मियों से मारपीट की गई। फायरिंग भी हुई।
मामले में टोल कर्मियों ने सांसद कठेरिया और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले टोल कर्मी भूमिगत हो गए हैं। वहीं इस मामले में सांसद की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।