फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspend, three, constabal, ssp, crime, police

रुपये लेकर दी जा रही थी मनमानी ड्यूटी, गणनामुंशी समेत तीन सिपाही निलंबित

Sun, 22 Mar 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
suspend, three, constabal, ssp, crime, police
मैनपुरी। पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों से मनचाही ड्यूटी के नाम पर गणनामुंशी वसूली कर रहा था। मुंशी की इस हरकत का ऑडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद शनिवार को एसपी ने दोषी गणना मुंशी सहित तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे के लापरवाह कर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

थाना और चौकियों में अपनी लापरवाह कार्यशैली या किसी अन्य कारण से पुलिस लाइन भेजे जाने वाले पुलिसकर्मियों को जेल ड्यूटी आदि का काम सौंपा जाता है। इसके अलावा स्कॉट ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी आदि भी गणना कार्यालय से लगाई जाती हैं। बीते काफी समय से यहां तैनाती के नाम पर मुंशी जमकर खेल कर रहा था। अपने ही साथी कर्मियों से मनमानी ड्यूटी पाने, सजा से बचाने के नाम पर धन उगाही की जा रही थी, लेकिन इस रिश्वतखोरी का भांडा तब फूटा जब एक सिपाही विपिन को सजा (दलेल) की कार्रवाई हुई। गणनामुंशी ने सजा से बचाने के नाम पर उससे तीन हजार रुपये मांगे। सजा से बचने के लिए विपिन ने रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी विपिन को सजा मिल गई।
विज्ञापन

रुपये भी गए और सजा से भी नहीं बचा तो विपिन ने अपने साथी रजत चौधरी के माध्यम से गणनामुंशी से रुपये वापस मांगे। फोन पर हुई इस बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो के वायरल होते ही पुलिस लाइन में खलबली मच गई। मामले को दबाने के भी काफी प्रयास किए, लेकिन तब तक मामला एएसपी ओमप्रकाश सिंह तक पहुंच चुका था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी एसपी अजय कुमार पांडेय को दी। मामले की प्रथम दृष्टयता जांच में गणनामुंशी प्रशांत कुमार, सजा से बचने के लिए रुपये देेने वाला सिपाही विपिन कुमार और ऑडियो वायरल करने के दोषी रजत चौधरी को एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणनामुंशी द्वारा रुपये लेने का मामला सामने आया था। गणनामुंशी और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच जारी है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed