फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspected dengue patient admitted to Agra district hospital

आगरा में डेंगू का खतरा: जिला अस्पताल में संदिग्ध मरीज भर्ती, बीमारी से बचाव के लिए बरतें सावधानी

Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

आगरा में वायरल फीवर के बीच डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज भर्ती हुई है। निजी लैब की जांच में महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Suspected dengue patient admitted to Agra district hospital
डेंगू-मलेरिया वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में वायरल फीवर के बीच बुधवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में डेंगू की एक संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया। उसका उपचार शुरू करा दिया गया है। निजी अस्पताल की जांच में महिला मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में उसके ब्लड के नमूने ले लिए गए हैं। जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

 
ताजगंज निवासी 43 वर्ष की महिला को बुधवार को एक निजी अस्पताल से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट में महिला में डेंगू बताया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन अपने यहां की जांच रिपोर्ट को ही सही मानेगी। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल का कहना है कि मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। डेंगू वार्ड में टीम की ड्यूटी लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।  

विज्ञापन

निजी लैब को डेंगू रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक सभी निजी लैब को डेंगू की रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो रिपोर्ट नहीं भेज उनका नोटिस दिया जाएगा। डेंगू के मरीज सामने आने पर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक ब्लाक पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को भी सक्रिय कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मामला पहले सामने आ चुका है 

जिले में डेंगू का एक मामला सामने आ चुका है। 27 अगस्त 2022 को खेरागढ़ के गांव बुरहेरा निवासी बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई थी। एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच कराई गई थी। बालिका का अभी भी उपचार चल रहा है। जांच के समय उसका हीमोग्लोबिन 3.5 था। बाद में बालिका को टाइफाइड भी हो गया। कमजोर होने की वजह से उसे दूसरी बीमारियां भी जकड़ रही हैं। 

डेंगू से बचाव के लिए इन बातों पर ध्यान देना जरूरी 

  • साफ पानी में मच्छर का लार्वा विकसित न होने पाए।
  • कूलर का पानी हर पांच दिन में बदलते रहें।
  • अब उमस का मौसम है, बिना पानी के कूलर चलाएं तो बेहतर होगा।
  • मच्छर काटने न पाए इसके लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • सभी खिड़की, दरवाजे आदि पर जाली लगाएं।
  • छत पर कबाड़ आदि में पानी न भरने पाए। 
  • आसपास पानी एकत्रित न होने दें, साफ-सफाई का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed