फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   surya grahan

सूतक लगते ही हो गए मंदिरो के कपाट बंद

Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
surya grahan
कासगंज में सूर्यग्रहण के सूतक लगने पर बंद मंदिर के पट - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सूर्य ग्रहण के चलते बुधवार को सूतक विचार का काफी असर देखा गया। मंदिरों में पूजा-पाठ जल्दी हो गया। शाम की आरती तय समय से पहले कर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। घरों पर भी शाम का खाना जल्दी बना लिया गया। ग्रहण के चलते शाम 5:25 बजे पर सूतक लग गए। सूतक में देव प्रतिमाओं को छूूना वर्जित माना जाता है। इसके चलते मंदिरों के पुजारियों ने सांध्य कलीन पूजा जल्द ही कर ली और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। देव प्रतिमाओं को भी अच्छी तरह से ढक दिया गया।
विज्ञापन

धर्मप्रेमी लोगों में भी सूतक का विचार देखा गया। लोगों ने अपने घरों पर सूतक का असर खाद्य पदार्थों पर न पड़े इसके लिए मंदिरों से कुश घास लाकर खाद्य पदार्थों में डाली। गृहणियां शाम का खाना जल्दी बनाने में जुट गई। जिससे शाम का खाना जल्दी खा लिया जाए। लोगों ने परिवार के सदस्यों पर ग्रहण के प्रभाव के उपाय भी किए।
विज्ञापन

ग्रहण काल में अशुभ प्रभाव वाले करें दान
वृषभ, कन्या, धनु, मकर राशि, व मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति के लिए ग्रहण अशुभ फल देने वाला रहेगा। ऐसे व्यक्ति ग्रहण के मध्य में 9:24 बजे खिचड़ी, घी, गाय, अन्न, वस्त्र आदि का संकल्प ले सकते हैं। जब ग्रहण का मोक्ष हो जाए तो इन वस्तुओं का दान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed