फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surya Grahan 2022 people avoided going out of house during the solar eclipse

Surya Grahan 2022: सूरज के साथ आगरा के बाजार को भी लगा ‘ग्रहण’, घरों से नहीं निकले लोग

Wed, 26 Oct 2022 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:09 AM IST
सार

सूर्य ग्रहण के दौरान ज्यादातर लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहे। शाम को लोगों ने भजन-कीर्तन किया। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2022 people avoided going out of house during the solar eclipse
सूर्य ग्रहण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव की रोशनी में कई दिनों से नहा रहे बाजार में मंगलवार को सूर्य ग्रहण का असर दिखाई दिया। पूरे दिन बाजार खामोश रहे, खरीदारी न के बराबर हुई। लोग घरों से बाहर निकलने से बचे। मंदिरों के कपाट सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद खुले। 

विज्ञापन


शाम को सूर्य ग्रहण के बाद घरों में गंगा जल का छिड़काव किया गया। दिवाली पर घरों में सजे मंदिरों को फिर से महिलाओं ने नया रूप दिया। माता रानी लक्ष्मी, गणेश जी व अन्य देवी-देवताओं को नए वस्त्र धारण कराए गए।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि सूतक काल में किसी भी मंदिर में मूर्ति पूजा नहीं हुई। बच्चों के खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखे गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को गोवर्धन पूजा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को गुलजार हुईं चौपाटी

सूर्य ग्रहण के बाद मंगलवार की रात को शहरभर में चौपाटियों पर खाने के शौकीनों की भीड़ बढ़ गई। सदर बाजार, सेंट जोंस चौराहा आदि पर जमावड़ा रहा। सूर्य ग्रहण के कारण कई हलवाइयों ने दुकानें नहीं खोलीं। आवास विकास कॉलोनी में भी फूड स्टॉल पर काफी भीड़ रही।


 

शाम ढलते ही घरों में हुई धुलाई 

आचार्य पं. सुभाष चंद्र शास्त्री ने बताया कि सूर्य ग्रहण के बाद कई परिवार हवन करके घर को शुद्ध कराते हैं। इसके साथ ही घर में गंगाजल के छिड़काव का छिड़काव किया जाता है। मंगलवार को अधिकांश घरों में सूर्य ग्रहण के बाद धुलाई हुई। तुलसी के पत्तों के साथ भोजन किया गया। मंदिरों में सभी देवी-देवताओं को नए वस्त्र धारण कराए गए। 

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान बढ़ गई पक्षियों की चहचहाहट, उड़ने की गति में दिखी तेजी

सूर्य ग्रहण काल

. मंगलवार को शाम 4.30 बजे से ग्रहण काल शुरू हुआ। 
. मंगलवार को शाम 5.32 बजे ग्रहण का परमग्रास काल रहा। 
. मंगलवार को 5.40 बजे सूर्यास्त के साथ सूर्य ग्रहण मोक्ष। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed