फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Survey company in Agra sent a notice to single storey house as four storey of MLA

Agra:टैक्स के नोटिस से मंत्री और विधायक भी परेशान, विधायक ने सर्वे कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की उठाई मांग

Wed, 28 Dec 2022 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 06:53 PM IST
सार

छावनी से विधायक और पूर्व मंत्री ने तो नगर निगम सदन में टैक्स की गड़बड़ी को सामने रखा था। अब भी सांई कंस्ट्रक्शन कंपनी से सर्वे कराया जा रहा है। छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के गोपालपुरा स्थित मकान नंबर 38/5 को सर्वे कंपनी ने चार मंजिला बताकर टैक्स थोप दिया

विज्ञापन
Survey company in Agra sent a notice to single storey house as four storey of MLA
tax notice - फोटो : amar ujala

विस्तार

ताजमहल पर पहले 1.45 लाख रुपये का गृहकर और फिर 1.95 करोड़ रुपये का सीवर, पानी टैक्स का नोटिस देने के मामले ने टैक्स की गड़बड़ियों को उजागर किया है। पार्षदों ने एक-एक कर ऐसे मामलों को सामने रखा है। इनमें मंत्री और विधायक से जुड़े मामले भी शामिल हैं, जिनके रिश्तेदार और करीबी लोग मनमाने टैक्स के नोटिस से परेशान हैं। 

विज्ञापन


छावनी से विधायक और पूर्व मंत्री ने तो नगर निगम सदन में टैक्स की गड़बड़ी को सामने रखा था। अब भी सांई कंस्ट्रक्शन कंपनी से सर्वे कराया जा रहा है। छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के गोपालपुरा स्थित मकान नंबर 38/5 को सर्वे कंपनी ने चार मंजिला बताकर टैक्स थोप दिया, जबकि उनका मकान एक मंजिला है। पूर्व मंत्री और लगातार दूसरी बार के विधायक डॉ. धर्मेश ने सर्वे करने वाली कंपनी के खिलाफ प्रदेश सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे ब्लैक लिस्ट करने तथा भविष्य में कोई काम न देने की मांग की है। 

विज्ञापन

बिल बनाने वाले के खिलाफ हो कार्रवाई

पार्षद शिरोमणि सिंह ने बताया कि जब देश में किसी स्मारक पर गृहकर नहीं लगा तो आगरा के अधिकारियों ने कौन से दस्तावेजों से गृहकर लगाया है। इसका ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। बिना कनेक्शन के ही बिल किसने बनाया, उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्तीकरण हल नहीं, कार्रवाई हो

एक मंजिला मकान को दो मंजिला बताया गया है तो 700 वर्ग फुट जमीन की जगह 2400 वर्ग फुट का टैक्स बनाकर भेजा गया। निरस्तीकरण हल नहीं, जो मानसिक रूप से उत्पीड़न किया गया है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। -उमेश पेरवानी, पार्षद   

ब्लैक लिस्ट में डाली जाए कंपनी  

ये तो ताजमहल है। सरकारी विभाग है तो मामला निपट जाएगा। यदि किसी इंसान के नाम पर ऐसा मनमानी बिल बनाकर भेज देंगे तो लोग कहां तक चक्कर काटेंगे। कंपनी को  ब्लैक लिस्ट कर जुर्माना लगाया जाए। पूरे प्रदेश में कंपनी को कहीं काम न दिया जाए। -राहुल चौधरी, पार्षद

ऑफिस में बैठकर तय किया टैक्स

ताजमहल पर हाउस टैक्स और सीवर, पानी के टैक्स का नोटिस बताता है कि सांई कंपनी ने टैक्स के मामले में लोगों को किस कदर उत्पीड़ित और परेशान किया है। मनमाने ढंग से ऑफिस में बैठकर ही टैक्स तय कर दिया गया। कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाए। -शोभाराम राठौर, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed