फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sur Sarovar Bird Sanctuary Notification of border extension will be issued by May 2026

सूर सरोवर पक्षी विहार: मई 2026 तक सीमा विस्तार की अधिसूचना होगी जारी, हर 3 माह में देनी होगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

Fri, 23 May 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 09:58 AM IST
सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में हर तीन माह पर राज्य सरकार को प्रोग्रेस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। सुनवाई में चीफ कंजरवेटर के हलफनामे में दर्ज समय सीमा स्वीकार की गई।
 

विज्ञापन
Sur Sarovar Bird Sanctuary Notification of border extension will be issued by May 2026
कीठम झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम का क्षेत्रफल 403.09 हेक्टेयर से बढ़ाकर 798.15 हेक्टेयर करने की अंतिम अधिसूचना अगले साल मई तक जारी करनी होगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने राज्य सरकार के चीफ कंजरवेटर के हलफनामे में दी गई समय सीमा स्वीकार कर ली है, लेकिन हर तीन माह में राज्य सरकार के वन विभाग से प्रोग्रेस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

आगरा के पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता की याचिका पर राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में अपना रुख बदल लिया। पूर्व में लगी फटकार के बाद राज्य सरकार के चीफ कंजरवेटर एन रवींद्र की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में बताया गया कि सूर सरोवर पक्षी विहार का क्षेत्रफल 403.09 हेक्टेयर था, जिसमें सूरदास वन ब्लॉक का 380.558 हेक्टेयर हिस्सा जोड़ने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसमें 14.5025 हेक्टेयर का तीसरा हिस्सा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। धारा 21 जारी करने के बाद जमीन अधिग्रहण और नामांतरण की प्रक्रियाएं की जाएंगी, जिसमें अगले साल फरवरी तक का का समय लग जाएगा, जिससे अंतिम अधिसूचना मई 2026 में जारी की जा सकेगी।
1020 हेक्टेयर में है इको सेंसिटिव जोन
 
विज्ञापन

दिसंबर में राज्य सरकार ने सूर सरोवर पक्षी विहार का क्षेत्रफल बढ़ाने की अधिसूचना में इको सेंसिटिव जोन शून्य कर दिया था। 403.09 हेक्टेयर के पुराने क्षेत्रफल में इको सेंसिटिव जोन 1 किमी तक था। तब इको सेंसिटिव जोन कुल 1020.25 हेक्टेयर तक था, लेकिन इसे शून्य कर देने पर पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने एनजीटी में आपत्ति दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में राज्य सरकार ने बताया कि नए सिरे से सूर सरोवर पक्षी विहार का इको सेंसिटिव जोन तब तय किया जाएगा, जब 14.5025 हेक्टेयर के तीसरे हिस्से को पक्षी विहार से जोड़ने की अधिसूचना जारी की जाएगी।

 

सीमा विस्तार के तीन चरण
403.09 हेक्टेयर है पूर्व क्षेत्रफल
380.558 हेक्टेयर का वन ब्लॉक दिसंबर में जुड़ा
14.5025 हेक्टेयर वन मई 2026 तक जोड़ा जाएगा


 

वन क्षेत्र में 395 हेक्टेयर की होगी बढ़ोतरी
सूर सरोवर पक्षी विहार का क्षेत्रफल 403.09 हेक्टेयर से बढ़कर 798.15 हेक्टेयर हो जाने से संरक्षित वन क्षेत्र 395 हेक्टेयर बढ़ जाएगा। सूर सरोवर पक्षी विहार से सटे सूरदास वन ब्लॉक को वन विभाग ने देसी प्रजाति के पेड़ों से तैयार किया है। सूर सरोवर में जहां विलायती बबूल लगा है, वहीं सूरदास वन ब्लाॅक में चौड़ी पत्तियों वाले देसी प्रजाति के पेड़ लगे हैं। सेंक्चुअरी का क्षेत्रफल बढ़ने से यहां इको टूरिज्म में रुचि रखने वाल पर्यटकों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed