फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suppose you have erased all my traces of loyalty, but...

माना तुमने वफाओं के मेरे सब निशान मिटा दिए, मगर..

Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Suppose you have erased all my traces of loyalty, but...
कासगंज। एक शाम शहीदों के नाम मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन आजाद गांधी इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें शायरों एवं कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शायर मुमताज नसीम की चलो माना तुमने वफाओं के मेरे सब निशान मिटा दिए, मगर इसका मुझको यकीन नहीं मेरे सब खत भी तुमने जला दिए...शायरी पर खूब तालियां बजीं। कवियत्री शबीना ने पढ़ी खामोश लव हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में चाहत नई नई है। शायर डॉ. माजिद देवबंदी ने पढ़ा अल्लाह मेरे रिज्क की बरकत न चली जाए, दो रोज से घर में कोई मेहमान नहीं। शायर जोहर कानपुरी ने कहा कि म्यार दोस्ती का गिराया नहीं गया तेरा फरेब होटों पर लाया नहीं गया। मुशायरा के आयोजक डॉ. मोहम्मद लायक, चौधरी नुरुल हसन ने सभी का आभार जताया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन एटा जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह, सहावर नगर पंचायत चेयरमैन जाहिदा सुल्तान, एटा सपा जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी, सपा नेता विक्रम यादव ने किया। इस दौरान असरार सैफी, फीरोज खान, नूरउद्दीन, डॉ. माजिद फुरथान, बजाहत, अखलेश अग्रवाल, डॉ. विकास गुप्ता, सुल्तान हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed