फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply stopped due to damage to PNG gas line in Dayal Bagh at Agra

गैस लाइन क्षतिग्रस्तः सप्लाई हुई ठप, नहीं जले एक हजार घरों के चूल्हे, बच्चे खाना मांगते-मांगते पानी पीकर सो गए

Thu, 09 Feb 2023 09:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 09:21 AM IST
सार

आगरा में पीएनजी गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गैस की सप्लाई बंद हो गई। इससे एक हजार से अधिक घर प्रभावित हो गए। इन घरों में चूल्हे में नहीं जले। कुछ लोगों ने बाजार से खाना मंगाया और कुछ लोग पानी पीकर ही सो गए। 

विज्ञापन
Supply stopped due to damage to PNG gas line in Dayal Bagh at Agra
दयालबाग चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पीएनजी गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सप्लाई बंद हो गई। रात को एक हजार से अधिक घरों में चूल्हे नहीं जले। बृहस्पतिवार को भी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ग्रीन गैस कंपनी का आरोप है कि टेलीकॉम कंपनी की लापरवाही से पिछले 24 घंटे में आठ बार लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मोबाइल कंपनी के विरुद्ध गेल कंपनी मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


दयालबाग के 100 फुटा रोड पर बुधवार शाम 7 बजे गैस की आपूर्ति बंद हो गई। खाना बनाने का समय था। रात 10 बजे तक लोग आपूर्ति शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन गैस सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। कई लोगों ने बाजार से खाना मंगाया और कई परिवार पानी पीकर भूखे सो गए। बच्चे खाना मांगते रहे लेकिन उन्हें रोटी नसीब नहीं हो सकी। वह भी थक हारकर सो गए।

विज्ञापन

एक हजार से अधिक घरों में आपूर्ति बंद

क्षेत्रीय निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि एक हजार से अधिक घरों में आपूर्ति बंद है। उधर, ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक परियोजना विनय भारद्वाज का कहना है कि टेलीकॉम कंपनी ने मंगलवार की कल्याणी हाइट में लाइन को क्षतिग्रस्त किया था। 100 फुटा रोड पर लाइन क्षतिग्रस्त होने से लीकेज हो गया है। टेलीकॉम कंपनी के पास खुदाई के दौरान कोई सूचना नहीं दी गई। न मौके पर खुदाई की अनुमति दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन से सप्लाई क्यो बंद है इसका जवाब नहीं

क्षेत्रीय निवासी राजू का आरोप है कि नगर निगम के एक इंजीनियर द्वारा टेलीकॉम लाइन के लिए अवैध खुदाई कराई जा रही है। उधर, न्यू ईदगाह कॉलोनी निवासी सुबीर घोष ने बताया कि 20 दिन से पीएनजी सप्लाई बंद है। कई बार शिकायत दर्ज कराईं। संजय प्लेस कार्यालय भी गए, लेकिन 20 दिन से सप्लाई क्यो बंद है इसका जवाब नहीं मिला। इस संबंध में गेल प्रवक्ता विनय भारद्वाज का कहना है कि 15 फरवरी तक न्यू ईदगाह में आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed