फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply of Ganga water decreased in agra from Bulandshahr

आगरा में बुलंदशहर से 'गंगाजल' की आपूर्ति 75 फीसदी घटी, दो दिन रहेगा जलसंकट

Mon, 19 Oct 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Supply of Ganga water decreased in agra from Bulandshahr
सिकंदरा स्थित वाटर वर्क्स में गिरता गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर से गंगाजल की सप्लाई रविवार को 75 फीसदी कम कर दिए जाने से ताजनगरी में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। यह संकट दो दिन और रह सकता है। नहरों की सफाई शुरू हो जाने के कारण गंगाजल कम मिल रहा है। 

विज्ञापन


सिकंदरा वाटर वर्क्स से रविवार को सिर्फ यमुना जल की सप्लाई की गई। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से गंगाजल दिया गया लेकिन सामान्य आपूर्ति से 50 फीसदी ही रहा। इससे लोगों को बहुत कम समय के लिए पानी मिला। प्रेशर भी कम रहा।
विज्ञापन



नहरों की सफाई शुरू हो जाने के कारण अपर गंगा नहर से बुलंदशहर के पालड़ा फॉल को गंगाजल मिलना बंद हो गया है। अब आगरा को स्टॉक में से गंगाजल दिया जा रहा है। इसकी मात्रा सामान्य आपूर्ति के मुकाबले सिर्फ 25 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 150 क्यूसेक पानी मिल रहा था, रविवार को 35 क्यूसेक दिया गया। यह पूरा जीवनी मंडी वाटर वर्क्स को दिया गया। यहां यमुना जल की सप्लाई नहीं है। यहां से रोज 135 एमएलडी की सप्लाई होती है। यह 70 एमएलडी यानी 35 क्यूसेक रह गई। 

सिकंदरा वाटर वर्क्स पर गंगाजल का प्लांट बंद करके यमुना जल का 144 एमएलडी का प्लांट पूरी क्षमता के साथ चलाया गया। यहां रोज 150 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है।

मंगलवार से मिलेगा पूरा गंगाजल

जलनिगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने कहा कि अपर गंगा कैनाल की सफाई के कारण पालड़ा को पानी नहीं मिल पाया है, पर बिजनौर की मध्य गंगा कैनाल से मंगलवार से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। तब तक हम सिकंदरा पर एमबीबीआर प्लांट चलाएंगे और पूरा गंगाजल जीवनी मंडी को दिया जाएगा। 

संकट : आज शाम और कल सुबह पांच लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

ताजगंज, नौलक्खा, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधु नगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र के लगभग पांच लाख लोगों सोमवार शाम और मंगलवार सुबह पानी नहीं मिल पाएगा। सोमवार सुबह 10 बजे तक सप्लाई होगी। इसके बाद जल निगम की गंगाजल इकाई 20 घंटे का शटडाउन ले रही है। 

नौलक्खा पम्पिंग स्टेशन के भूमिगत जलाशय में एमईएस फीडर, मेन लाइन पर आउटलेट पाइप के कनेक्शन के लिए 20 घंटे तक काम चलेगा। जलनिगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि नौलक्खा में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से आ रही मेन राइजिंग लाइन का आउटलेट पाइप कनेक्शन जलाशय के साथ किया जाना है, जिसमें 20 घंटे का समय लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed