फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   supply department team has seized 300 kg of government rice which was being black marketed In Agra

UP News: माफिया ने गरीबों का निवाला भी न बख्शा, टीम ने मारा छापा... मिला इतना माल कि फटी रह गईं आखें

Wed, 11 Sep 2024 12:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

आपूर्ति विभाग की टीम ने 300 किलो सरकारी चावल जब्त किए हैं। यह हरियाणा में कालाबाजारी करते थे। चावल से भरे 62 सरकारी बोरे भी मिले हैं। कंटेनर और मैक्स में लादकर हरियाणा भेजने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन
supply department team has seized 300 kg of government rice which was being black marketed In Agra
आपूर्ति विभाग की टीम ने 300 किलो सरकारी चावल किया जब्त - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आपूर्ति विभाग ने किरावली के रायभा गांव के नगला बुद्धा में सरकारी चावल से भरे 599 प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। इनका वजन 300 किलो से अधिक है। गोदाम में चावल से भरे 62 बोरे बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि सूचना पर छापा मारा तो नगला बुद्धा में एक गोदाम के बाहर हरियाणा नंबर का कंटेनर खड़ा था, जिसमें चावल से भरे प्लास्टिक के 100 कट्टे लदे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो एक मैक्स गाड़ी खड़ी थी। इसमें 60 कट्टे लदे हुए थे। गोदाम का निरीक्षण किया तो कमरे में राशन सप्लाई के चावल से भरे 62 बोरे रखे हुए थे। इसी में चावल से भरे प्लास्टिक के 377 कट्टे और रखे हुए थे।

विज्ञापन

इन सभी का औसत 50 किलो वजन है। राशन के चावल की कालाबाजारी खेरागढ़ निवासी सुमित अग्रवाल और रायभा निवासी मनीष अग्रवाल करते हैं। ये अंतरराज्यीय राशन माफिया हैं, जो आपस में साले-जीजा हैं। तीन महीने पहले सुमित अग्रवाल के खेरागढ़ स्थित गोदाम पर छापा मारकर सरकारी चावल जब्त कर चुके हैं। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। चावल जब्त कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।
 

हरियाणा, राजस्थान एमपी तक कालाबाजारी

डीएसओ ने बताया गैंग का सरगना सुमित अग्रवाल है, जो हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में राशन के चावल की कालाबाजारी करता है। यह आगरा, मथुरा समेत आसपास के जिलों से सरकारी चावल सस्ती दर पर खरीद कर इन राज्यों में बेचता है। इस गैंग में कुछ राशन डीलर भी मिले हुए हैं। गोदाम में मिले बोरों से इसकी पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

फेरी वालों से एजेंट के जरिए करते हैं खरीद

डीएसओ ने बताया कि कई कार्डधारक चावल को बेचने का भी काम कर रहे हैं। फेरी वाले इनसे 20-25 रुपये प्रति किलो खरीद लेकर एजेंट को बेचते हैं। इससे ये राशन माफिया सुमित खरीदकर कई राज्यों में ढाबा और आटा मिल में कालाबाजारी कर बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed