{"_id":"6ae3af5dccb53d3b4706b38d","slug":"supplies-restored-ahead-of-karwa-chauth-cooking-fires-lit-in-homes-agra-news-c-25-agr1034-1199999-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करवाचौथ से पहले आपूर्ति बहाल, घरों में जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करवाचौथ से पहले आपूर्ति बहाल, घरों में जले चूल्हे
Fri, 30 Oct 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के लिए दो दिनों से परेशान शहरवासियों को बृहस्पतिवार को राहत मिल गई। मरम्मत का कार्य पूरा होने से करवा चौथ के त्योहार पर गैस आपूर्ति बहाल हो गई और घरों में खाना बन सका।
पिछले दो दिनों से पाइप लाइन मरम्मत कार्य के कारण गैस आपूर्ति बंद थी। मंगलवार शाम 5 बजे से बंद की गई गैस आपूर्ति से शहर के करीब 80 हजार परिवारों को परेशानी हुई। उन्हें सुबह का नाश्ता और शाम का खाना घर पर नहीं नसीब हुआ। बाहर खाना खाने के लिए जाना पड़ा या ऑर्डर कर मंगाना पड़ा। कुछ लोगों ने गैस सिलिंडर और इंडेक्शन की वैकल्पिक व्यवस्था कर खाना तैयार किया।
करवाचौथ से पहले गैस की किल्लत होने से महिलाओं की चिंता बढ़ गई थी। आखिरकार बुधवार देर रात एक बजे आपूर्ति सुचारू होने से महिलाओं ने राहत की सांस ली।
लोगों की बात
बिना गैस के बहुत परेशानी हो रही थी। बाहर से खाना मंगाना पड़ रहा था। ऐसा लग रहा था कि त्योहार पर भी घर पर खाना नहीं बनेगा। लेकिन आपूर्ति सुचारू हो गई है। इससे त्योहार अच्छे से मना सके हैं। - वंदना गर्ग, नूरी गेट
विज्ञापन
त्योहार से पहले पीएनजी के बाधित होने के कारण चिंता बढ़ गई थी। दो दिन से घर पर खाना तो दूर नाश्ता भी तैयार नहीं कर सक पा रहे थे। अच्छा हुआ कि गैस की आपूर्ति शुरू हो गई। - कीर्ति शर्मा, प्रतापपुरा