फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Super Specialty OPD will start in SN Medical College from Monday in Agra

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार से शुरू होगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, रोस्टर जारी

Sun, 21 Aug 2022 10:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 10:34 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी की सेवाएं विभिन्न विभागों की बजाय एक छत के नीचे मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसका रोस्टर जारी कर दिया है। मात्र एक रुपये के पर्चे पर मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।

विज्ञापन
Super Specialty OPD will start in SN Medical College from Monday in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सोमवार से सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी की सेवाएं विभिन्न विभागों की बजाय एक छत के नीचे मिलेंगी। प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के पुराने भवन में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ओपीडी संचालित होगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसका रोस्टर जारी कर दिया है। मात्र एक रुपये के पर्चे पर मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक नियमित रूप से सर्जरी की तीन और मेडिसिन की दो ओपीडी लगेगी। नाक, कान, गला विभाग की मुख्य ओपीडी में बुधवार और शुक्रवार को सिर व गर्दन की सर्जरी से संबंधित सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी संचालित होगी। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के लिए मरीज सामान्य ओपीडी से रेफर करने के बाद देखे जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में मरीज सीधे भी देखे जा सकेंगे। इसके लिए मरीजों का ओपीडी पंजीकरण व दवा वितरण एमसीएच ब्लॉक से होगा। 
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि कुछ समय के बाद दवा वितरण सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी से ही किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) ब्लॉक के तैयार होने के बाद प्रसूति व स्त्री रोग विभाग से ओपीडी स्थानांतरित हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी की ओपीडी का रोस्टर

दिन   ओपीडी-1 ओपीडी -2 ओपीडी -3
सोमवार  कैंसर सर्जरी  कार्डिक (सीटीवीएस) गेस्ट्रो सर्जरी
मंगलवार  यूरोलॉजी  न्यूरो सर्जरी प्लास्टिक सर्जरी
बुधवार  पीडियाट्रिक्स सर्जरी   सीटीवीएस   गेस्ट्रो सर्जरी
बृहस्पतिवार थायराइड से जुड़ी सर्जरी गेस्ट्रो सर्जरी  यूरोलॉजी
शुक्रवार  न्यूरो सर्जरी   यूरोलॉजी  पीडियाट्रिक्स सर्जरी
शनिवार प्लास्टिक सर्जरी     यूरोलॉजी      थायराइड से जुड़ी सर्जरी 

मेडिसिन की ओपीडी का रोस्टर 

दिन   ओपीडी-1   ओपीडी -2
सोमवार नेफ्रॉलॉजी न्यूरोलॉजी
मंगलवार  गैस्ट्रो मेडिसिन  कार्डियोलॉजी
बुधवार   नेफ्रोलॉजी   न्यूरोलॉजी
बृहस्पतिवार कॉर्डियोलॉजी पल्मोनरी मेडिसिन व मेडिकल एंडोक्रायनोलॉजी 
शुक्रवार  गैस्ट्रो मेडिसिन     न्यूरोलॉजी
शनिवार नेफ्रोलॉजी  कार्डियोलॉजी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed