{"_id":"5dd2bb618ebc3e54d97979f5","slug":"sunil-bansal-said-bjp-candidates-will-contest-gram-sabha-and-panchayat-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा व पंचायत चुनाव में भी उम्मीदवार उतारेगी भाजपा, संगठन महामंत्री ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा व पंचायत चुनाव में भी उम्मीदवार उतारेगी भाजपा, संगठन महामंत्री ने किया एलान
Tue, 19 Nov 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैठक में संबोधित करते भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा और विधानसभा की तरह से भाजपा ग्राम सभा और ग्राम पंचायत में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसा पहली बार होगा। विधान परिषद सदस्य स्नातक व शिक्षक चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सोमवार को इसका एलान किया। अब तक इन चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवारों को सिर्फ समर्थन देती आई है, सिंबल नहीं दिया।
आगरा के खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के सभागार में ब्रज क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों व प्रबंधकों के समक्ष सुनील बंसल ने कहा कि हर राजनीतिक दल का कर्तव्य होता है कि वह हर चुनाव में उम्मीदवार उतारे।
चुनाव के माध्यम से पार्टियों को अपनी नीतियां व योजनाएं जनता के बीच रखने का मौका मिलता है। सही मायने में यह राजनीतिक दलों की परीक्षा होती है। भाजपा ने इस चुनाव में सभी स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि स्नातक व शिक्षक वर्ग भी समाज का एक अभिन्न अंग है। राजनीतिक दल होने के कारण भाजपा अपना यह कर्तव्य समझती है कि इस वर्ग को भी वो अपना उम्मीदवार दे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक स्नातक व शिक्षक मतदाता बनवाने का आह्वान किया।
रिपोर्ट कार्ड सुधारें विधायक
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री ने ब्रजक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार, सुनील बंसल ने जनप्रतिनिधियों को अपना रिपोर्ट कार्ड सुधारने की नसीहत दी। कहा कि अभी उनका कार्यकाल काफी बचा है। उनके पास मौका है कि वो जनता के बीच अपनी छवि को और स्थापित करें।
क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पहल करें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं। जरूरतमंदों को इससे लाभान्वित कराएं। उन्होंने स्नातक व शिक्षक चुनाव के लिए मतदाताओं को बढ़ाने में सहयोग करने का निर्देश दिया। बैठक में ब्रजक्षेत्र के सांसद और विधायक मौजूद रहे।

दावेदारों ने लगाई हाजिरी
प्रदेश संगठन महामंत्री ने ब्रजक्षेत्र के जिला, महानगर अध्यक्षों, संगठन चुनाव अधिकारियों के साथ भी बैठक की। उनसे संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के समापन के बाद अध्यक्ष पदों के दावेदारों ने भी प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष हाजिरी लगाई। अपना चेहरा चमकाने के बाद आशीर्वाद भी मांगा।
लखनऊ से मिलेगी हरी झंडी
जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए हर कार्यकर्ता दावेदारी नहीं कर पाएगा। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से ही दिशा-निर्देश मिलेंगे। उसके बाद ही संबंधित दावेदार नामांकन करेगा। विरोध के स्वर न उठें, इसलिए प्रदेश नेतृत्व कमान अपने हाथों में ही रखना चाहता है।