आगरा। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश की ओर से ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य एवं रमाना ग्रैंड, प्रतापपुरा पर सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और प्रसादी का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान जी की आरती उतारी। संगीतमय सुंदरकांड पाठ में हनुमान जी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. धर्मेश को हनुमान जी का गदा, तलवार और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान बीना लवानिया, हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, विवेक धर्मेश, राजेश गोयल, डॉ. निधि शर्मा, अनिल सारस्वत, बॉबी लाले और प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।