फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sundarkand recited at the CEC's ancestral home; Vaishya community gathers to pray for his parents' longevity.

Agra News: सीईसी के पैतृक आवास पर सुंदरकांड, माता-पिता की दीर्घायु के लिए उमड़ा वैश्य समाज

Wed, 07 Oct 2026 03:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Sundarkand recited at the CEC's ancestral home; Vaishya community gathers to pray for his parents' longevity.
विजय नगर स्थित आवास का गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करतीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता
आगरा। विजयनगर कॉलोनी स्थित मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर मंगलवार को अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से सकल वैश्य समाज और क्षेत्रीय नागरिकों ने एक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ कर सीईसी के वृद्ध माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर से मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा सीईसी के पिता डॉ. सुबोध गुप्ता के आवास पर पहुंची। यहां गंगाजल से घर का शुद्धिकरण किया गया। रामनिवास गुप्ता के संयोजन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। परिवार की सुख-समृद्धि और वृद्ध माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

बॉक्स
पूरा परिवार देश सेवा के लिए समर्पित
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध गुप्ता ने कहा कि उनका पूरा परिवार देश सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन की घटना से परिवार आहत है लेकिन वे सत्य के साथ खड़े रहे। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मामा, संयोजक उपमा गुप्ता, विनोद गुप्ता, शंकर गुप्ता, विमल गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में संगठन और स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed