फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Summer: Children suffer from fever and diarrhea

तेज धूप और गर्मी में बच्चे हो रहे बुखार और डायरिया का शिकार

Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Summer: Children suffer from fever and diarrhea
मैनपुरी। जिले में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी के चलते बच्चे डायरिया और बुखार का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट डॉक्टरों तक मरीजों की भीड़ है। डॉक्टरों ने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। कहा कि लापरवाही उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। तेज धूप और उमसभरी गर्मी से बच्चे डायरिया, पेटदर्द और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी बाल मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे सीएचसी और पीएचसी पर बच्चों के उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं रखें। 24 घंटे उपचार की व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन

------
एक सप्ताह में 30 बच्चे भर्ती
एक सप्ताह में 30 बच्चे भर्ती कराए गए। इनमें 20 डायरिया और पेटदर्द की दिक्कत होने पर भर्ती कराए जबकि 10 को बुखार आने पर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में 720 बच्चों को एक सप्ताह में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अगले सात दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना
09 मई अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 28
10 मई अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 29
11 मई अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 29
12 मई अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 28
13 मई को अधिकतम 47 डिग्री और न्यूनतम 29
14 मई को अधिकतम 47 डिग्री और न्यूनतम 29
15 मई को अधिकतम 48 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
-----
बीमारियों के कारण
- गर्म वातावरण से ठंडे में आना
- रोटा वायरस का इंफेक्शन
- दूषित पानी का प्रयोग करना
- बाहर का दूध व दूषित खाना
------
बचाव के उपाय
- तेज धूप में जाने से बचें
- बाहर की चीजों का न करें
- दाल का पानी पिलाएं
- चावल का मांड पिएं
- दही-केला सेवन कराएं
-विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed