{"_id":"611fef5b8ebc3e79ac531436","slug":"suman-yadav-will-get-state-level-award-today-mainpuri-news-agr50447231","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन यादव को आज मिलेगा प्रदेश स्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमन यादव को आज मिलेगा प्रदेश स्तरीय पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने जिले का नाम रोशन किया है। मिशन शक्ति फेज-02 में बेहतर कार्य करने पर प्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मिशन शक्ति फेज-03 के शुभारंभ अवसर पर आज उन्हें लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 21 अगस्त से मिशन शक्ति फेज-03 का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान प्रदेश भर में मिशन शक्ति फेज 02 के दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। जनपद से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड मैनपुरी की प्रधानाचार्य सुमन यादव को यह सम्मान प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रधानाचार्य सुमन यादव को शासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सुमन यादव की इस सफलता पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ विमल कुमार, एसपी अशोक कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, बीएसए कमल सिंह आदि ने बधाई दी है।