{"_id":"5fba73d28ebc3e9b7b6a7e58","slug":"suicide-vrindavan-news-agr4689061111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक का शव पंखे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक का शव पंखे से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गौरानगर कॉलोनी में रविवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरानगर कॉलोनी निवासी राजन सरकार (19 वर्ष) पुत्र अमित सरकार का शव रविवार को पंखे से से लटका मिला। इस दौरान परिजन काम से बाहर गए थे। बताते हैं कि मृतक की दादी जब बाजार से लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने समीप से गुजर रहे एक युवक से दरवाजा खुलवाने को कहा। जब युवक के प्रयासों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजे को तोड़ दिया गया। घर में प्रवेश करने पर अमित का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस के अनुसार मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।