फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suicide In Police Custody Political Parties Attaks On Kasganj Police

कासगंज: अल्ताफ की मौत पर सरकार पर बरसा विपक्ष, कहा- कानून की हुई हत्या, नौकरी-मुआवजे की मांग उठाई

Thu, 11 Nov 2021 04:14 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Nov 2021 04:14 PM IST
सार

हवालात के शौचालय में किशोरी को अगवा करने के आरोपी द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन
Suicide In Police Custody Political Parties Attaks On Kasganj Police
कासगंज: मृतक की फाइल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज पुलिस हिरासत में हुई अल्ताफ की मौत पर विपक्ष ने सरकार व पुलिस को घेरा है। विपक्षी नेताओं का दिनभर पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस, एआईएमआईएम के डेलीगेशन के अलावा सपा, बसपा नेता भी पहुंचे। नेताओं ने परिजनों को सांत्वना दी और ऐलान किया कि न्याय दिलाने तक वे पीड़ित परिवार के साथ हैं और संघर्ष जारी रखेंगे। नेताओं ने कहा कि पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत कानून की हत्या है। हत्यारोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। विपक्षियों ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और परिवार को मुआवजे की भी मांग उठाई।

विज्ञापन


अल्ताफ के हत्यारों को दी जाए सजा- विवेक बंसल
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अल्ताफ का पिता अनपढ़ है और पुलिस ने स्वयं मनगड़ंत कहानी लिखकर उससे अंगूठा लगवा लिया। उसका पूरा परिवार परेशान है। अल्ताफ की मौत के दोषी पुलिसकर्मियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सच्चाई को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के निलंबन से नहीं मिलेगा अल्ताफ के परिवार को न्याय- डौली शर्मा
कांग्रेस के डेलीगेशन में आईं कांग्रेस नेता डौली शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश नहीं यह अपराध प्रदेश बन गया है। थाने में 2.5 फुट की टोंटी पर 5 फुट का नौजवान कैसे आत्महत्या कर सकता है। योगी सरकार में पुलिस तानाशाही कर रही है। ठोको नीति बनाकर हत्याएं की जा रही हैं। मृतक की मां और पिता का बुरा हाल है। पुलिस उन्हें धमकी देकर एक कागज पर अंगूठा लगवा लेती है। यह तानाशाही नहीं तो और क्या है। परिवार की वेदना प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन नेताओं ने भी बंधाया ढांढस
कांग्रेस के डेलीगेशन में आईं कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तौकीर आलम कांग्रेस नेता ओमवीर यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अदनान मियां ने भी पीड़ित परिवार का दर्द सुना। पंखुड़ी पाठक ने कहा कि कांग्रेस कमेटी पीड़ित परिवार के साथ है। अल्ताफ की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या है। अल्ताफ के परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए।

सदमे में हैं अल्ताफ के परिजन- देवेंद्र यादव
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। कहा कि मामले में पीड़ित परिवार की समस्या सुनने के लिए व पूरे प्रकरण की जांच के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कासगंज आएगा और पीड़़ित परिवार से मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अल्ताफ के परिजन सदमे में हैं। हम सब की जिम्मेदारी है अल्ताफ के परिवार के साथ खड़े रहें। इस दौरान पूर्व विधायक जीनत खान, नाशी खान सहित अन्य सपाई मौजूद थे।

पचास लाख रुपये का मुआवजा मिले,उच्चस्तरीय जांच हो- शैतान सिंह
बसपा जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती बसपाइयों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहां आम जनता को सुरक्षा मिलती हो कानून का पालन होता हो वहां ऐसी घटना होना घोर निंदनीय है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। बहुजन समाजपार्टी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पचास लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस दौरान बसपा नेता कमल बौद्ध, डीपी सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: पांच लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट, गवाहों के भी नार्कों टेस्ट की तैयारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed