{"_id":"59a55dbb4f1c1b11278b45d0","slug":"suicide-in-agra-by-wife-after-dispute-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी सब्जी बनाने को हुआ झगड़ा, यूं खत्म हो गई एक छोटी सी लव स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी सब्जी बनाने को हुआ झगड़ा, यूं खत्म हो गई एक छोटी सी लव स्टोरी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 29 Aug 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
suicide
पश्चिम बंगाल से शुरू हुई प्रेम कहानी का मोहब्बत की नगरी आगरा में अंत हो गया। आगरा के छलेसर में बीती 21 अगस्त को महिला ने पति से सब्जी बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद फांसी लगा ली थी। एक सप्ताह बाद मृतका के पिता आगरा आए।
बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी सावेरा परवीन पत्नी शेख मुजारुल ने 21 अगस्त को छलेसर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके चाचा ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।
सोमवार को सावेरा के पिता और बाबा आगरा आए। वह जयपुर हाउस स्थित भाजपा के बृज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। इस पर उन्हें थाना लोहामंडी भेज दिया गया। पुलिस ने उन्हें छलेसर भेजा। पुलिस पूछताछ में मृतका के पिता ने बताया कि सावेरा ग्रेजुएशन कर रही थी, तभी उसके प्रेम संबंध मुजारुल से हो गए।
विज्ञापन
मुजारुल के परिवारीजनों को जानकारी हुई तो उस पर बंदिश लगा दी। सावेरा के पिता मजदूरी करते हैं। इस कारण मुजारुल के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। आठ माह पहले सावेरा घर से भाग गई। तीन माह तक घरवालों को राजी करने का प्रयास किया।
इसके बाद आगरा आ गए। छलेसर स्थित स्लाटर हाउस में नौकरी करने लगे। यही पर किराये पर मकान ले लिया। 20 अगस्त को मुजारुल ने उससे अच्छी सब्जी बनाने को कहा। इस बात पर झगड़ा हो गया। रात में सावेरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।