फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suicide, crime in mainpuri

रात ढाई बजे तक टहलते दिखी, सुबह पंखे से लटका मिला शव

Tue, 17 Sep 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
suicide, crime in mainpuri
नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। छात्रा की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस हर पहलू को अच्छी तरह से देख रही है। एएसपी ने प्रधानाचार्य सुषमा सागर, वार्डन विश्ववती त्रिपाठी व अन्य स्टाफकर्मी व हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से पूछताछ की।
विज्ञापन

छात्राओं बताया कि रविवार रात करीब सवा नौ बजे अनुष्का कक्षा 12 की छात्रा के पास गई। कहा कि वह उसके पास लेटेगी। इस पर छात्रा ने उसे अपना बेड दे दिया। रात करीब एक बजे अनुष्का अपने बेड पर चली गई। छात्राओं के अनुसार ढाई बजे तक अनुष्का को टहलते हुए देखा गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब पीटी के लिए छात्राएं उठीं, तो अनुष्का नजर नहीं आई। करीब छह बजे पूजाघर को बंद देख दीपा और अंशिका ने दरवाजा खींचा तो वह खुल गया। छात्राओं के अनुसार अंदर अनुष्का का शव फंदे पर लटका हुआ था। छात्राओं ने जानकारी वार्डन और प्रधानाचार्य को दी और खुद ही टुपट्टा काटकर शव फंदे से उतारा। इसके बाद प्रधानाचार्य स्टॉफ के साथ अनुष्का को सोमवार सुबह 6:25 बजे जिला अस्पताल लाईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखने के लिए कहा तो परिजनों ने इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम कराने से पहले परिजन पिता और भाई का इंतजार करते रहे। सोमवार दोपहर बाद सभी परिजनों के आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी बीच यहां तनाव का माहौल रहा। खुद एएसपी ओमप्रकाश सिंह व एसडीएम सदर रजनीकांत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
क्राइम सीन
हॉस्टल के मुख्य हॉल के बाहर बरामदे में एक किनारे कमरा बना हुआ है। इस कमरे को छात्राओं ने पूजा घर बना रखा है। फंदा कमरे में लगी पंखे की रॉड में टुपट्टे से लगाया गया था। ठीक नीचे एक स्टूल रखा था। वहीं छात्रा के शरीर पर जगह-जगह नीले रंग के निशान थे। इन्हीं के आधार पर परिजनों ने मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया है।
आशंका यह भी जताई जा रही थी कि छात्रा को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद पंखे से लटका दिया गया हो। परिजनों का आरोप था कि विद्यालय प्रशासन ने उन्हें सूचना नहीं दी। हालांकि प्रधानाचार्य का कहना है कि सबसे पहले उनकी प्राथमिकता छात्रा को अस्पताल लाना था। परिजनों को फोन किया था, लेकिन जो नंबर रिकार्ड में था वह बंद था। अस्पताल में छात्रा के रिश्तेदार से मुलाकात हो गई तो उन्होंने ही परिजनों को सूचना दे दी।

पुलिस बल किया तैनात
जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए हैं। हालांकि अधिकारियों की ओर से हालात सामान्य बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed