फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sugar mill

चीनी मिल में पूरा हुआ मरम्मत का काम, पेराई सत्र की तैयारियां पूरी

Wed, 30 Oct 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अगले महीने से पेराई सत्र शुरू हो रहा है। न्यौली चीनी मिल में व्यवस्थित तरीके से पेराई होती रहे इसके लिए गन्ना विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। चीनी मिल में मरम्मत का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने चीनी मिल से लिखित में मरम्मत पूर्ण होने की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र में गन्ना किसानों को काफी परेशान होना पड़ा। चीनी मिल में बार-बार तकनीकि खामी आई। आए दिन मिल बंद रहती थी जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शासन द्वारा पिछले साल 80 लाख क्विंटल गन्ने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन मिल की कमी के कारण 14.41 लाख गन्ना ही चीनी मिल खरीद सकी थी। पिछले साल की इस अव्यवस्था को लेकर शासन ने गंभीरता दिखाई है। पेराई सत्र से पहले मिल पूरी तरह व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि चीनी मिल का दावा है कि पेराई सत्र के लिए मिल पूरी तरह तैयार कर ली गई है। गन्ना विभाग के अधिकारी जल्द न्यौली चीनी मिल का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन

- 11 नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र।
- 54 लाख क्विंटल गन्ना खरीदने का है लक्ष्य।
- 7 दिन के अंतराल में हो सकता है बॉयलर पूजन।
न्यौली चीनी मिल के अधिकारियों ने बताया है कि मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही निरीक्षण करेंगे। इस बार पेराई सत्र के दौरान किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed