फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sugar mill boiler pipe burst, wall cracked

चीनी मिल का बॉयलर का पाइप फटा, दीवार दरकी

Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill boiler pipe burst, wall cracked
चीनी मिल का बॉयलर का पाइप फटा, दीवार दरकी
विज्ञापन

कासगंज। न्यौली चीनी मिल के बॉयलर का पाइप फटने और दीवार दरक जाने से दो दिन से पेराई थम गई है। बॉयलर का पाइप सही करने के लिए लखीमपुर से इंजीनियर्स की टीम बुलाई गई है। दीवार की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। इधर मिल में चक्का थमने से गन्ना बिक्री के लिए पहुंच रहे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मिल में 22 नवंबर को वॉयलर का पूजन हुआ और 23 नवंबर को सुबह से ही गन्ना बिक्री के लिए किसान पहुंचने लगे। तीन दिन तक गन्ने की खरीद व्यवस्थित रूप से होती रही। शुक्रवार को सुबह मिल के बॉयलर का पाइप तेज आवाज के साथ फट गया। वहीं बॉयलर के समीप की दीवार में दरार आ गई है इसकी भी मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार देर रात लखीमपुर से पहुंची इंजीनियर्स की टीम शनिवार को दिनभर पाइप की मरम्मत का काम करती रही, लेकिन मिल का चक्का नहीं घूम सका। इधर मिल के द्वार पर बने खरीद केंद्र पर गन्ना लदे वाहनों की कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन

सभी खरीद केंद्र शुरू नहीं
न्यौली चीनी मिल के 28 खरीद केंद्र हैं, जिनमें से 16 केंद्र कासगंज जिले को आंवटित हैं, लेकिन सभी 16 केंद्र अभी शुरू नहीं हो सके हैं। इससे मिल के मुख्य द्वार पर बने खरीद केंद्र पर भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिल के बॉयलर में तकनीकी खामी आ गई है। जिससे पेराई रुक गई है। इंजीनियर्स की टीम तकनीकी खामी दूर करने में जुटी हुई है। जल्द ही खामी दूर हो जाएगी। किसानों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।- सुधीर कुमार, महाप्रबंधक न्यौली चीनी मिल

- मिल के बॉयलर के समीप लगी दीवार में दरार आई है। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। किसान गन्ना बिक्री के लिए जल्दबाजी न करें। सहूलियत के हिसाब से गन्ना की बिक्री करें।- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed