फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suditi's team became the winner in the debate competition.

Agra News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुदिती की टीम बनी विजेता

Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Suditi's team became the winner in the debate competition.
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में महादेवी वर्मा एवं डॉ संपूर्णानंद जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित हुई। दोनों ही वर्ग में सुदिती ग्लोबल की टीम विजेता और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में सुदिति ग्लोबल एकेडमी की अग्रिमा सिंह शाक्य एवं सृष्टि दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की कृषिका एवं त्रिकुटा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज के आयुष एवं अर्जित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सुदिति ग्लोबल एकेडमी की वैष्णवी एवं वर्तिका तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की रिया एवं परी कुलश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहीं। आरसी कन्या इंटर कॉलेज की नूरे हिरा एवं ममता तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर पर प्रतियोगिता का विषय वर्तमान जीवन प्रणाली और पनपता अवसाद था। वहीं सीनियर वर्ग पर प्रतियोगिता का विषय नारी सशक्तिकरण एक भ्रम या यथार्थ था। निर्णायक मंडल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की डॉ. सरोज यादव, आरसी इंटर कॉलेज मैनपुरी की उर्वशी और राजकीय जूनियर हाईस्कूल रतनपुरबरा की प्रधानाचार्य अनुपम कुट्टीइल रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी ने किया। प्रधानाचार्या सुमन यादव ने विजेता छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आशा शर्मा, शैली पांडेय, पूनम दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed