फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such a thing was hidden inside the cricket bat policemen were shocked to see it

Agra: क्रिकेट बैट के अंदर छिपा रही थी ऐसी चीज, देखकर उड़े पुलिसकर्मियों के होश; तत्काल किया गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 01:50 PM IST
सार

आगरा में एक रेल यात्री ने क्रिकेट बैट में ऐसी चीज छिपा रखी थी, जिसे देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Such a thing was hidden inside the cricket bat policemen were shocked to see it
क्रिकेट बैट से गांजा की तस्करी - फोटो : अमर उजाला आगरा

विस्तार

आगरा में स्पोर्टस शूज और क्रिकेट के प्लास्टिक के बैट को खोखला करके उसमें गांजे की तस्करी का मामला जीआरपी आगरा कैंट ने पकड़ा है। तस्कर ओडिशा से बैट में गांजा छुपाकर ला रहा था। आरोपी पहले भी गांजा तस्करी में जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन


आगरा कैंट जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी कोसीकलां के बठैनाकलां निवासी बिजेंद्र कुमार है। उसके बैगों की तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि प्लास्टिक के बैट के भीतर गांजा भरा है। वह स्पोर्ट्स शूज में भी गांजे की तस्करी करता रहा है।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह ओडिशा व दक्षिणी राज्यों से गांजा लाकर मथुरा में सप्लाई करता रहा है। स्पोर्ट्स के सामान की आमतौर पर चेकिंग नहीं की जाती है। इसलिए बैट व शूज में गांजा लाने लगा। वह मथुरा में गांजा तस्करी में सात साल की सजा भी काट चुका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 1.73 किलो गांजा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed