{"_id":"6190001c72bc6605c04c1cd6","slug":"substandard-bricks-reached-for-the-construction-of-barracks-in-bichwan-police-station-mainpuri-news-agr5145110178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछवां थाने में बैरक निर्माण के लिए पहुंची घटिया ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछवां थाने में बैरक निर्माण के लिए पहुंची घटिया ईंट
विज्ञापन
बिछवां थाने में बैरक निर्माण के लिए पड़ी घटिया निर्माण सामग्री
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिछवां थाना परिसर में महिला बैरक के निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से घटिया ईंटें भेजी गईं। उतारने के दौरान आधी ईंटें टूट गईं। थानाध्यक्ष ने घटिया ईंटों को उतरवाने से मना कर दिया। वहीं उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। सीओ भोगांव का कहना है जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
थाना बिछवां में चार मंजिला महिला बैरक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को कार्य करा रहे ठेकेदार की ओर से एक ट्रक सीमेंटेड ईंट भेजी गई। भेजी गई ईंट की क्वालिटी इतनी खराब थी कि उतरते ही आधी ईंटें टूट र्गइं। जब इस बारे में थानाध्यक्ष विदेश त्यागी को जानकारी हुई तो उन्होंने ट्रक से ईंट को उतारने से रोक दिया।
एसपी अशोक कुमार राय को निर्माण कार्य के लिए भेजी गई गुणवत्ता विहीन ईंट के बारे में जानकारी दी। बताया कि भेजी गई ईंट की क्वालिटी बेहद खराब है। वहीं जब इस बारे में सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई बात हैं तो वह जानकारी करेंगे। एक मानक के अनुरूप निर्माण कार्य होता है यदि खराब ईंट भेजी गई है तो जांच कर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।