फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Submit enrollment and registration today

Agra News: आज जमा कर दें नामावली व पंजीकरण

Wed, 15 Nov 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Submit enrollment and registration today
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बोर्ड की टीम बृहस्पतिवार को नामावली एवं पंजीकरण सूची लेने के लिए जिले में आएगी। ऐसे में जमा करने से वंचित विद्यालयों को दोपहर 12 बजे तक इनको जमा करने का मौका है।जिले में 265 माध्यमिक विद्यालयों से वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षा एवं कक्षा 9 व 11 में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनके पंजीकरण व बोर्ड नामावली परिषद के पास जमा होने हैं, इनको जमा करने के लिए बार-बार मौका दिए जाने के बाद भी माध्यमिक विद्यालयों की लापरवाही कम नहीं हो रही। 11 नवंबर को अवकाश के दिन कार्यालय खोलकर इनको जमा कराया गया। इसके बाद भी 72 विद्यालयों ने अपने नामावली और पंजीकरण जमा नहीं किए, अब इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। यदि इस समय तक स्कूल प्रधानाचार्य जमा नहीं करेंगे तो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed