फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Subject experts were not found even after the warning of the teachers union

शिक्षक संघ की चेतावनी के बाद भी नहीं मिले विषय विशेषज्ञ

Tue, 14 Dec 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Subject experts were not found even after the warning of the teachers union
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय शिक्षक संघ की चेतावनी के बाद भी संस्थानों व विभागों को विषय विशेषज्ञ नहीं मिल पाए हैं। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक संघ ने सात दिसंबर को कुलपति को पत्र देकर कहा था कि हफ्ते भर में विषय विशेषज्ञों की व्यवस्था नहीं की गई तो संस्थानों को बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 20 दिसंबर तक प्रक्रिया चलेगी। जनवरी में परीक्षाएं कराई जानी हैं। विषय विशेषज्ञ न मिलने से पाठ्यक्रमों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभी तक इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम), दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान, ललित कला संस्थान, छलेसर कैंपस में संचालित सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में अभी तक विषय विशेषज्ञ नहीं मिल पाए हैं। शिक्षण कार्य न हो पाने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन

आवासीय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. बीपी सिंह का कहना है कि मंगलवार को संघ की बैठक की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। विषय विशेषज्ञ न मिलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि विषय विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। एक-दो दिन में ही पत्र जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed