{"_id":"5c4820a7bdec2273a5195f4d","slug":"subhash-chand-bose-addressed-to-public-in-agra-on-1940","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से अलग होने के बाद आगरा में गरजे थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पढ़ें उनसे जुड़ी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से अलग होने के बाद आगरा में गरजे थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पढ़ें उनसे जुड़ी यादें
Wed, 23 Jan 2019 01:37 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' नारा देकर आम लोगों में जोश भर देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1940 में आगरा के मोतीगंज के चुंगी मैदान में गरजे थे। कांग्रेस से अलग होने के बाद ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी की सभा में वो 1940 में आए और चुंगी मैदान में आजादी के लिए जंग छेड़ने के लिए लोगों को समझाया था।
आजादी की लड़ाई में आजाद हिंद फौज का गठन करने से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश के कई हिस्सों में घूम घूमकर लोगों में आजादी के प्रति अलख जगाई। आगरा में मोतीगंज के चुंगी मैदान में उन्होंने फारवर्ड ब्लॉक के तहत सभा की, जिसमें जिले भर से युवा और आजादी के परवाने उन्हें सुनने के लिए पहुंचे।
उनके भाषण ने हर दिल में आजादी के लिए तमन्ना जगाई। इस सभा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी मिलने में बहुत समय लगेगा। नेताजी ने यहां जर्मनी का जिक्र किया और कहा कि अब समय आ गया है अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र युद्ध छेड़ने का।

नेताजी के नाम पर रखे पार्क की दुर्दशा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऊपर केंद्र सरकार ने हाल में ही 100 रुपये का सिक्का जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महीने पहले नेताजी पर आधारित सिक्के को जारी किया, वहीं उनसे जुड़े गोपनीय दस्तावेज लगातार जारी हो रहे हैं।
एक तरफ केंद्र सरकार नेताजी की यादों को संजो रही है, वहीं स्थानीय प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखे गए सुभाष पार्क को उपेक्षित कर दिया है। पार्क की हालत बेहद खराब है, जबकि इसका रखरखाव एडीए कर रहा है। लंबे समय से पार्क की दुर्दशा है। नहर सूखी है और झूले टूट चुके हैं। माल रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर भी साल में एक दो बार ही सफाई होती है।