फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub inspector died who injured in road accident in etah

एटा: सड़क हादसे में घायल थानाध्यक्ष की मौत, दिवाली के दिन ट्रक ने मारी थी टक्कर

Mon, 08 Nov 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 06:47 PM IST
सार

चार नवंबर को सकीट थानाध्यक्ष की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज गाजियाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
sub inspector died who injured in road accident in etah
घायल थानाध्यक्ष सकीट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में चार नवंबर को आसपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से घायल हुए कार सवार अखिलेश तिवारी ने गाजियाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह सकीट के थानाध्यक्ष थे। निधन से पुलिस महकमे में शोक है। अखिलेश तिवारी मूल रूप से औरैया जनपद के रहने वाले थे।

विज्ञापन


अखिलेश तिवारी जिले में दिसंबर 2016 में आए थे। इस दौरान वह बागवाला, जसरथपुर और मारहरा के थानाध्यक्ष रहे। दुर्घटना से कुछ दिन पूर्व ही वह मारहरा से सकीट थानाध्यक्ष बनाए गए थे। दिवाली वाले दिन आसपुर के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। 
विज्ञापन


हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां से आगरा रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन गाजियाबाद ले गए। सोमवार सुबह वहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सकीट थानाध्यक्ष की मौत होने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। शव का पोस्टमार्टम गाजियाबाद में ही कराया गया। वहीं जिले में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर सहित चार अन्य जवानों को औरैया भेजा गया है। 

सकीट और पिलुआ में हुई शोकसभा
थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी के निधन पर सोमवार को थाना सकीट में शोकसभा हुई। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वहीं पिलुआ में व्यापार मंडल ने शोकसभा की। 

जेपी सराफा ने कहा कि पिलुआ थाने में तैनाती के दौरान व्यापारियों कि प्रति दिवंगत तिवारी का व्यवहार परिवार के अभिभावक की तरह रहा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय कुमार भट्ट, सुभाष कश्यप, जितेन्द्र बघेल पिंटू, शिबू सिद्द्की, प्रदीप बघेल, सनी गुप्ता, आदि व्यापारी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed